32.4 C
Madhya Pradesh
June 16, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

अब देवास में फेरीवाले से मांगा गया आधार कार्ड, नहीं दिखाने पर लाठी और बेल्ट से पिटाई

इंदौर में चूड़ी वाले शख्स के साथ मारपीट की घटना को बीते हुए चार दिन भी नहीं हुए कि देवास में एक फेरीवाले को घेर कर युवकों ने बेदम पिटाई कर डाली। बताया जा रहा है कि आधार कार्ड नहीं दिखाने पर बुजुर्ग फेरीवाले की पिटाई की गई है। 

इंदौर में चूड़ी वाले के साथ मारपीट का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि देवास में ऐसे ही घटना सामने आ गई है। । यहां के हाटपिपल्या में फेरी लगाकर बिस्कुट, जीरा बेचने वाले बुजुर्ग को रोककर बाइक सवार युवकों ने आधार कार्ड मांगा। जब वह नहीं दिखा पाया तो पिटाई शुरू कर दी। कई बार युवकों से विनती कि लेकिन वह मुझे पिटाई करते रहे। गनीमत रही कि कुछ लोग वहां पहुंच गए और बदमाशों के चंगुल से बचा लिया। पीड़ित बुजुर्ग ने कहा कि यदि लोग नहीं आते तो वो मुझे मार ही डालते। हाटपिपल्या पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हाटपिपल्या पुलिस के अनुसार जाहिद खान मंसूरी (50) ने शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि बुधवार दोहपर करीब साढ़े 12 बजे टोस व जीरा बेचने के लिए टप्पा-बारोली गया था। वापस आते समय जामनिया के पास टप्पा-बारोली रोड पर दो अज्ञात लोगों ने रास्ता रोक कर आधार कार्ड मांगा, कार्ड नहीं दिखाने पड़े दोनों युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। 

Related posts

राज्य स्तर पर होगा कैरियर मेले का आयोजन – उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव

MP SIDHI NEWS TEAM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव, वर्चुअली होंगे सभी कार्यक्रमों में शामिल

MP SIDHI NEWS TEAM

शिवराज कैबिनेट की अहम बैठक, लिए गए कई अहम फैसले

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!