24.3 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेश

मोहर्रम के जुलूस में धर्म विशेष के प्रति आपत्तिजनक नारेबाजी की, 15 लोगों पर FIR

खंडवा।उज्जैन के बाद अब खंडवा में भी मोहर्रम के दौरान आपत्तिजनक नारेबाजी का मामला सामने आया है। यहां पर 20 अगस्त को मोहर्रम के दिन जुलूस के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी की। हिंदू संगठनों की शिकायत व उनके द्वारा उपलब्ध कराए गए वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें 5 लोग नामजद हैं। वीडियो में देशी विरोधी नारेबाजी की पुष्टि नहीं हुई है। इसके पहले मोहर्रम के के दौरान भीड़ एकत्रित करने पर भी प्रकरण दर्ज हो चुके हैं।

सीएसपी ललित गठरे के मुताबिक बुधवारा बाजार के ताजिये संबंधी वीडियो फुटेज हिंदू संगठन ने कोतवाली पुलिस को उपलब्ध कराए। इसमें धर्म विशेष को लेकर आपत्तिजनक नारेबाजी की गई। शिकायत आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर जांच कराई, तो आपत्तिजनक नारेबाजी होना सामने आया। वीडियो में लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। 15 लोगों पर धारा 153, 147, 188, 294 समेत विभिन्न धाराओं केस दर्ज किया गया है। इनमें फैज बादशाह, जुबेर जाटू, नईम, शाहरुख, गुलाम कादरी नामजद हैं।

भीड़ जुटाने वाले 10 लोगों पर केस दर्ज

बिना अनुमति जुलूस निकालने व कोरोना संक्रमण के चलते भीड़ जुटाने पर पुलिस ने 10 लोगों पर केस दर्ज किया है। थाना कोतवाली पुलिस ने गुल्लू उर्फ गुलाम कादरी पिता शेख मुन्नवर निवासी बुधवारा बाजार, फैजान पिता गुलाम कादरी निवासी खंडवा, बिलाल एवं अन्य निवासी घासपुरा पर 188 के तहत कार्रवाई की। इसी तरह, थाना मोघट रोड पुलिस ने ताजिये चल समारोह निकालने के दौरान 300 से 400 लोग जुटाने पर सिद्दिक पटेल पिता सफीक पटेल, सलीम खान पिता रसीद खान, रईस पिता रफीक एहमद, खालिक पटेल पिता हबीब पटेल, अनवर बेग पेंटर, खुर्शीद पटेल पिता हबीब पटेल, साजिद बेग व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया।

Related posts

निजी स्कूलों के लिए राज्य शिक्षा केंद्र की बड़ी घोषणा, मॉड्यूल तैयार

MP SIDHI NEWS TEAM

रिश्वत के बदले रेप : जमीन और मकान का नामांतरण करवाने की एवज में लूट ली इज्जत, FIR

MP SIDHI NEWS TEAM

हेरोइन की बिक्री करने जा रहे आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!