29.3 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
क्राइममेरा विंध्य

रीवा प्रॉपर्टी डीलर मर्डर केस:सुपारी देकर कराई गई थी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, 5 नाबालिग बच्चे गिरफ्तार

14 अगस्त की रात 9 बजे प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर सनसनी फैला देने वाले मामले का रीवा पुलिस ने आधा-अधूरा खुलासा कर दिया है। पुलिस का दावा है कि प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कोई साधारण मर्डर नहीं था। बल्कि सुपारी देकर कत्ल कराया गया था। हालांकि कत्ल की सुपारी देने वाला व लेने वाला मुख्य आरोपी फरार है। जबकि पुलिस ने रविवार की रात 5 नाबालिग बच्चों को गिरफ्तार कर लिया है। अब सोमवार को न्यायालय में पेश कर बाल सुधार गृह भेजने की तैयारी चल रही है।

​सीएसपी प्रतिभा शर्मा ने बताया कि 45 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर रोहणी पटेल रायपुर कुर्चलियान के कोलैया गांव के निवासी थे। वे घटना वाले दिन गांव से लौटकर अमहिया थाना के ललपा तालाब के पास श्रवण कुमारी विद्यालय के पीछे ​किराए के मकान में परिवार के पास जा रहे थे।

रात 8.30 बजे रायपुर कुर्चलियान से चलकर रात करीब 9 बजे जैसे ही ललपा तालाब के पास पहुंचे तो 7 बदमाशों ने उनको घेर लिया। जब तक प्रॉपर्टी डीलर ने दम नहीं तोड़ा तब तक लाठी-डंडों से आरोपी पीटते रहे। जब सांस थम गई तो सब अपने अपने घर चले गए थे। वारदात के कुछ घंटों बाद पुलिस को सूचना मिली तो मृतक के शव को पीएम के लिए एसजीएमएच में रखा दिया था।

पैसे के लेनदेन के विवाद को लेकर कत्ल अमहिया पुलिस की मानें तो रोहणी पटेल का कत्ल प्रॉपर्टी के बकाया पैसे के लेनदेन को लेकर हुआ है। दावा है कि वह पहले अपने जान पहचान के लोगों के साथ ही जमीन खरीदता बेंचता था। लेकिन एक साथी का पैसा ज्यादा बकाया था। जिससे को वह समय पर नहीं लौटा पाया। ऐसे में वारदात के दिन भी मुख्य आरोपी ने फोन पर धमकी देते हुए शहर आने से मना किया था। कहा था कि गांव से शहर तभी आएं जब पैसा हो। लेकिन रोहणी पटेल को क्या पता की साथी ही जान के दुष्मन बन जाएंगे।

रीवा में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या:जबतक दम नहीं तोड़ा तब तक लाठी-डंडों से पीटते रहे बदमाश; दोपहर में मिली थी धमकी, रात को घात लगाकर किया हमला

रुपए वसूलने मुख्य आरोपी ने दी सुपारी पुलिस सूत्रों की मानें तो मुख्य आरोपी ने रोहणी पटेल से जमीन की दलाली का पैसा निकालने के लिए एक आरोपी को सुपारी दी थी। फिर सुपारी किलर ने कत्ल के लिए नाबालिगों की गैंग बनाकर हत्या करा दी। हालांकि मृतक के परिजन और पुलिस भी मुख्य आरोपियों के नाम जानती है। लेकिन अभी पुलिस ने मुख्य आरोपियों को नाम सार्वजनिक नहीं किया है।

घटना में प्रयुक्त बाइक व डंडे बरामद अमहिया पुलिस ने आधे-अधूरे खुलासे में घटना में प्रयुक्त बाइक व डंडे बरामद कर लिए है। चर्चा है कि पुलिस साइबर सेल की मदद से घटनास्थल के आसपास आए नेटवर्क की मदद से अपचारी बालकों को बीते दिन ही पकड़ लिया था। साथ ही एक-एक बच्चे से क्रमश: बयान लेते हुए प्रॉपर्टी डीलर की हत्या में शामिल लोगों की कड़ी खोलकर रख दी।

2 मुख्य आरोपी फरार प्रॉपर्टी डीलर के कत्ल को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। दावा है कि सुपारी देने वाले और सुपारी लेने वाले मुख्य आरोपी जब गि​रफ्तार होंगे तभी इस हत्याकांड का मुख्य खुलासा माना जाएगा। क्योंकि जल्दबाजी में पुलिस ने नाबालिगों को गिरफ्तार कर वाहवाही लूट ली है। लेकिन असली आरोपी तक पहुंचने में पुलिस को पापड़ बेलने पड़ रहे है।

Related posts

संसदीय क्षेत्र के विकास के मुद्दों को लोकसभा में लगातार उठा रही सांसद

VIKASH KUMAR DWIVEDI

सगाई से तीन दिन पहले क्लर्क युवती की हत्या, मारकर घर की टंकी में फेंका

MP SIDHI NEWS TEAM

हेरोइन की बिक्री करने जा रहे आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!