29.3 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

गुब्बारे में हवा भरते समय सिलेंडर फटा, 2 की मौत, 6 घायल

छिंदवाड़ा। रक्षाबंधन की शाम करीब 7 बजे छिंदवाड़ा में भयानक हादसा हो गया। यहां पर छोटा तालाब के पास गुब्बारे वाले के पास रखा गैस से भरा सिलेंडर फट गया। हादसे में गुब्बारा बेचने वाले समेत 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

छोटा तालाब पर रक्षाबंधन के मौके पर मेला लगा था। इस कारण यहां कई लोग मौजूद थे। यहां चाट-पकौड़े समेत कई दुकानें भी लगी थीं। यहां कुछ लोग गुब्बारे बेचने वाले भी थे। एएसपी संजीव उइके ने बताया कि मेले में शेख इब्राहिम (70) गुब्बारे में गैस भर रहे थे। इसी दौरान अचानक सिलेंडर में विस्फोट हो गया। हादसे में शेख इब्राहिम की मौके पर मौत हो गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक ही परिवार के 3 लोग भी चपेट में आ गए।

अस्पताल ले जाते समय ताजुद्दीन अंसारी (40) की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी, बच्चा और अन्य सुरेश यादव नाम का शख्स भी घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाका इतना तेज था कि आवाज से पूरा क्षेत्र दहल उठा।

गुब्बारा बेच रहा बुजुर्ग गुब्बारे में गैस भर रहा था, इसी दौरान हादसा हो गया। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। घटनास्थल पर कलेक्टर सौरभ सुमन, एएसपी संजीव उईके, एसडीएम अतुल सिंह भी पहुंच गए।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी

हादसे की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। विस्फोट वाले क्षेत्र में जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल, अभी कोई भी अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर रहा है। मौके पर मौजूद थे कई लोग छोटा तालाब शहर के मुख्य इलाकों में से एक है। यहां रक्षा बंधन और कई मुख्य मौकों पर मेला लगता है। इसमें हजारों लोग जुटते हैं। मेला होने की वजह से रविवार को भी यहां हजारों लोग मौजूद थे। हादसे के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई। घटना स्थल पर विस्फोट की भयावहता के निशान साफ देखे जा सकते हैँ।

Related posts

प्रदेश में बारिश ने मचाई तबाही, 1171 गांव प्रभावित, 200 से अधिक हुए जलमग्न

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना से पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी ने अस्पताल बिल्डिंग से कूदकर की आत्महत्या

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रदेश में शराबबंदी अभियान में अब पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को मिला मुख्यमंत्री शिवराज का साथ

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!