
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मानव जीवन में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाएं कुंडली में मौजूद ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन की वजह से होती हैं। समय-समय पर कुंडली में ग्रहों की स्थिति बदलती रहती है, और इसी वजह से व्यक्ति के जीवन में शुभ-अशुभ का दौर चलता रहता है। इसी शुभ-अशुभ के दौर में 5 राशियों की किस्मत अब चमकने वाली है। शास्त्र के मुताबिक 5 राशियों के लिए अच्छा समय शुरू हो चुका है और आने वाले दिसंबर 2021 तक उनके पास धन कमाने के बेहतर मौके मौजूद होंगे। इस खास समय में अगर इन 5 राशियों के जातक कड़ी मेहनत करें तो यह उनके भविष्य को भी सवार सकते हैं। चलिए जानते हैं कि कौन सी वो 5 राशियां हैं, जिन पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है।
मेष राशि
दिसंबर तक का समय मेष राशि के जातकों के लिए बहुत उत्तम साबित होने वाला है, इस दौरान मेष राशि के जातक द्वारा धन कमाने के लिए किया गया प्रयास सफल साबित होगा। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि ये प्रयास ऐसे होने चाहिए जिससे किसी को भी नुकसान न हो और गलत कामों में लिप्त न हों। यदि आप गाड़ी खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं, तो आपका ये सपना भी पूरा होगा और साथ ही धन की भी बचत होगी।
तुला राशि
माता लक्ष्मी की कृपा तुला राशि के जातकों पर भी बरसने वाली है। इस समय तुला राशि के लोगों के जीवन से आर्थिक समस्या का अंत होगा। लेकिन इस दौरान आज जो भी धन कमाने वाले हैं उसके गमन के रास्ते भी तय हैं। हालांकि आप इस समय पैसे अगर सोच समझकर खर्च करेंगे तो भविष्य के लिए यह अच्छा होगा। आपके लिए दिसम्बर तक का समय निवेश के लिहाज से भी फायदेमंद है। इस समय खूब जी जान लगाकर काम करें, सफलता और तारीफ मिलेगी।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए भी ये 4 माह का समय बेहद ही शुभ साबित होने वाला है। धन कमाने का बेहद ही सुनहरा मौका है। करियर के अनुसार देखें तो यह समय काफी उपयुक्त साबित होगा। आप चाहें तो कोई अच्छा विकल्प मिलने पर अपनी जाॅब स्विच भी कर सकते हैं यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इस दौरान आपको व्यापार में कोई बड़ा ऑर्डर भी मिलने की संभावना नजर आ रही है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक स्थिति मजबूत करने वाला है, लेकिन इस राशि के जातक किसी भी निर्णय को लेने से पहले अपने से बड़ो का आशीर्वाद जरूर लें। कहीं भी निवेश करने से पहले अच्छे से विचार कर लें। समय आपके लिए शुभ है लेकिन नुकसान के भी संकेत नजर आ रहे हैं। अगर आप इस नुकसान से बच गए तो कोई बड़ा लाभ भी कमा सकते हैं। अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं तो दिसंबर के माह में निवेश को अंजाम दें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आने वाले 4 माह बेहद ही शुभ साबित होने वाले हैं। इस दौरान माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस समय में ये लोग जिस भी काम को करेंगे उसमें सफलता निश्चिततौर पर मिलेगी।
