25.6 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशमेरा विंध्य

सतना में महिला का जला हुआ शव मिला,पुलिस को शक-पहचान छिपाने के लिए आरोपी ने हत्या कर आग लगा दी

विंध्य क्षेत्र के रीवा बॉर्डर स्थित सतना जिले के ताला थाना क्षेत्र के अमझर पहाड़ी में महिला का अधजला शव मिला है। हालांकि दो दिन बाद भी शव की शिनाख्ती नहीं हो पाई है। ऐसे में पुलिस ने सतना, रीवा, सीधी और शहडोल जिलों के सभी थाना प्रभारियों को पत्र लिखकर मामले से अवगत कराया है। पुलिस को शक है कि आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए महिला की हत्या कर शव को जलाने की कोशिश की है, लेकिन किसी कारण शव नहीं जल पाया है। वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. आरपी शुक्ला ने घटनास्थल की मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं।

ताला थाना प्रभारी निरीक्षक पीसी कोल ने बताया, बुधवार सुबह चरवाहों ने शव मिलने की सूचना डायल 100 और ताला पुलिस को दी थी। जांच में पता चला, मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात आरोपियों ने महिला की हत्या दूसरी जगह की है। इसके बाद अमझर पहाड़ी से लगे थैली पाथर जंगल में मुख्य रोड से 80 फीट अंदर घसीटकर शव ले गए। यहां पहचान छिपाने के लिए आग लगा दी। महिला की कमर के ऊपर पूरा शरीर जला हुआ मिला है। वहीं, बायां हाथ कटकर गिर गया था।

हिंदी व अंग्रेजी में विष्णु गुदा मिला

पुलिस ने बताया, महिला की उम्र करीब 30 से 35 साल है। वह नाक में नथ, हरी-लाल प्रिंट की रेशमी साड़ी पहनी है। हाथ में हिंदी व अंग्रेजी में विष्णु गुदा हुआ है। दोनों पैरों में पतली पायल, बिछिया और हाथ में अंगुली में कछुआ वाली अंगूठी पहनी है। उसके हाथ में प्लास्टिक की 6-6 चूड़ियां मिली हैं।

बारिश के कारण नहीं जल पाया शव

एफएसएल यूनिट के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. आरपी शुक्ला ने बताया, घटनास्थल के आसपास सिर्फ पत्थर और झाड़ियां हैं। आरोपी बुधवार अलसुबह करीब 4 बजे के आसपास ही शव लेकर पहाड़ी पर पहुंचे हैं। सूचना मिली, तब शव के पास से धुआं उठ रहा था। आशंका है, रिमझिम बारिश आने के बाद शव पूरी तरह जल नहीं पाया है।

Related posts

भाजपा सांसद का चौंकाने वाला अंदाज:कोविड सेंटर के शौचालय को हाथों से किया साफ, वीडियो वायरल

MP SIDHI NEWS TEAM

किल कोरोना की आड़ में ईसाई धर्म का प्रचार कर रही थी नर्स, हिंदू संगठनों ने किया विरोध, तहसीलदार व पुलिस में की शिकायत

MP SIDHI NEWS TEAM

थाली, ताली या सायरन बजाने से कोरोना भागने वाला नही, इस नौटंकी से खत्म नहीं होगा कोरोना-कमलनाथ

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!