29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

अंधविश्वास : मध्यप्रदेश के खंडवा में झाड़-फूंक में गई चार बीमार बच्चों की जान

ध्यप्रदेश के खंडवा जिले के लंगोटी गांव में अंधविश्वास ने चार बच्चों की जान ले ली। बच्चों को बुखार, निमोनिया और डायरिया जैसी सामान्य समस्याएं थीं मगर परिजन तांत्रिकों के फेरे में झाड़-फूंक कराते रहे जिसमें 20 दिनों में चार बच्चों की जान चली गई।

खंडवा के मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डीएस चौहान ने कहा कि बीमार बच्चों के परिजन उन्हें अस्पताल के बजाय तांत्रिक के पास लेकर गए और उन्हें समय पर इलाज नहीं मिल सका।

डॉ. चौहान के अनुसार उनकी टीम ने दो बच्चों को इंदौर भेजा जिनमें से एक को निमोनिया और दूसरे को पीलिया की समस्या थी मगर रास्ते में उनकी मौत हो गई। मृतकों में रेणुका, निलकेश, अभिषेक और रघुवीर हैं।  

बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में बीमार बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया था। गांव के बच्चों में गले में सूजन, टांसिल्स, उल्टी-दस्त, बुखार की शिकायत पाई गई है। दो बच्चों की मौत का मामला सामने आने के बाद विभाग सतर्क हुआ है। बच्चों का इलाज करने वाले झोलाछाप डाक्टरों पर भी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आशा कार्यकर्ता व एएनएम के माध्यम से अन्य बच्चों की जानकारी जुटाई जा रही है।

बच्चों की मौत से दहशत 

तेज बुखार व गले में संक्रमण से गांव में बच्चों की मौत से दहशत है। जिन दो बच्चों की मौत हुई है उनके नाम अजय पुत्र मुकेश पाटिल (9) व अभिषेक पुत्र अशोक (11) हैं। उन्हें गले में सूजन के साथ ही खाने-पीने में परेशानी हो रही थी। तेज बुखार भी था। 

Related posts

ईट भट्टे पर नग्न अवस्था में मिली लाश

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रदेश में अब टाक्टे तूफान का कहर, सतना में बिजली गिरने से छह लोगों की मौत, 3 झुलसे

MP SIDHI NEWS TEAM

3 नई योजनाएं मंजूर, कई पदों पर भर्ती, प्राकृतिक कृषि विकास बोर्ड का गठन, पढ़े शिवराज कैबिनेट के 10 बड़े फैसले

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!