23.8 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

अब रजिस्ट्री में गवाह और नोटरी की जरूरत नहीं, जानें फिर कैसे खरीद पाएंगे जमीन या फ्लैट

मध्यप्रदेश देश में ऐसा प्रयोग करने वाला पहला राज्य होगा। इस नई व्यवस्था को लागू होने में करीब एक साल का समय लगेगा। इस व्यवस्था से जमीन खरीदने में धोखाधड़ी पर लगाम लगेगी। 

मीन या फ्लैट की खरीदारी में होने वाली धोखाधड़ी को रोकने के लिए प्रदेश सरकार नई व्यवस्था बना रही है। संपदा-2 सॉफ्टवेयर में बदलाव करने की तैयारी चल रही है। इस व्यवस्था से न केवल रजिस्ट्री की प्रक्रिया आसान होगी, बल्कि मोबाइल पर ही ये पता चल जाएगा कि शहर के किस इलाके में प्रॉपर्टी खरीदना आसान और फायदेमंद होगा। साथ ही प्रॉपर्टी के आसपास ऐसे कौन से प्रोजेक्ट हैं, जो सरकार ने स्वीकृत किए हैं। जो प्रॉपर्टी आप खरीदना चाहते हैं उसके आसपास कितनी रजिस्ट्री हो रही हैं और कितनी स्टाम्प ड्यूटी चुकाना पड़ेगी। मध्यप्रदेश देश में ऐसा प्रयोग करने वाला पहला राज्य होगा। इस नई व्यवस्था को लागू होने में करीब एक साल का समय लगेगा। पंजीयन विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया इसके लिए लैंड एंड रिकॉर्ड्स डिपार्टमेंट के खसरों को लिंक किया जा रहा है।

मोबाइल एप से कर सकेंगे पता

पंजीयन मुख्यालय के अधिकारियों के मुताबिक, लोगों की सुविधा के लिए एक मोबाइल एप भी तैयार किया जा रहा है। इस एप के जरिए आप अपने मोबाइल पर पता लगा सकेंगे कि जिस जगह पर आप खड़े हैं, उस जमीन की वास्तविक मूल्य क्या है। साथ ही यह भी जानकारी मिलेगी कि यह जमीन या फ्लैट विवादित तो नहीं है। 

Related posts

निर्धारित दर से अधिक में जाँच के प्रकरणों में हो कठोर कार्रवाई,प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों का वैक्सीनेशन 5 मई से-शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

इंदौर के कांग्रेस प्रवक्ता पर जिला बदर की कार्यवाही दमनकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डराने, धमकाने का करेंगे कड़ा प्रतिरोध

MP SIDHI NEWS TEAM

भारी विरोध और विवाद के बाद एक दिन पहले ही नियुक्त हुए तुषार पांचाल ने ओएसडी बनने से किया इंकार

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!