25 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

प्यार में धोखा मिलने पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम

इंदौर। प्यार में धोखा मिलने पर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह युवक की बहन ने उसे फंदे से लटका देखा, जिसके बाद पुलिस और परिवार को इसकी सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि युवक कॉलेज में b.a. कर रहा था साथ ही साथ एसआई की परीक्षा की तैयारी भी कर रहा था। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें राजेश ने सारी बातों का जिक्र किया है। जांच अधिकारी राघवेंद्र ने बताया है कि पुलिस पूरे मामले को गहनता से जांच कर रही है।

प्यार कि यह कहानी कॉलेज से शुरू हुई थी

धार के कुक्षी का रहने वाला 20 साल का राजेश पिता गिरधर भामे त्रिवेणी नगर चितावद में लगभग 4 साल से अपनी बड़ी बहन के साथ किराये से रह रहा था। वह इंदौर के ही एक कॉलेज में बीए कर रहा था। इस दौरान उसे एक लड़की से प्यार हुआ और दोनों के बीच बातचीत होने लगी। दोनों ने साथ जीने साथ मरने की कसमें खाई। बात शादी तक पहुंच गई पर लड़की ने बीच में ही बातचीत करना बंद कर दिया। राजेश ने कई बार लड़की से बात करने की कोशिश की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। परेशान होकर उसने फांसी लगाने का फैसला ले लिया।

Related posts

सरकार के विकास के दावे की खुली पोल,बीमार युवक को खाट पर लिटाकर अस्पताल ले गए परिजन

MP SIDHI NEWS TEAM

खरगोन में पत्थरबाजों और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा : कृषि मंत्री कमल पटेल

MP SIDHI NEWS TEAM

तुम कटिया डाल बिजली जलाओ, बाकी मैं देख लूंगा-बीजेपी विधायक

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!