18.6 C
Madhya Pradesh
November 8, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेश

14 साल की किशोरी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती और फिर सेक्सटार्शन

भोपाल में अब स्कूली छात्रा के साथ सेक्सटार्शन का मामला सामने आया है, आरोपी ने पहले  छात्रा को इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर फंसाया। लंबी बातचीत के बाद आरोपी ने एक दिन छात्रा को न्यूड होकर वीडियो काल किया और छात्रा को भी कपड़े उतारने के लिए कहा, छात्रा ने जब यह सब करने से इंकार किया तो आरोपी ने उसके स्क्रीन शॉट खीचकर वायरल करने की धमकी दे डाली, इसके बाद आरोपी ने छात्रा से 10 हजार रुपयों की मांग की, छात्रा ने जब 10 हजार देने से मना किया तो आरोपी ने उसके फोटो एडिट कर उसे भेज दिए, जिसके बाद छात्रा बेहद डर गई।

छात्रा के गुमसुम रहने के चलते उसके परिजन परेशान हो गए उन्होंने जब जोर देकर छात्रा से पूछा तो उसने जब यह बात बताई तो घरवाले भी हैरान रह गए, छात्रा को लेकर फौरन कोहेफिजा थाना पहुंचे। जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया, हालांकि आरोपी जीतू रामखयानी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपी के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने इंस्टाग्राम से छात्रा से दोस्ती की, छात्रा महज 14 साल की 10वीं की छात्रा है। वही बैरागढ़ में रहने वाले आरोपी जीतू ने 1 दिसंबर 2021 को नाबालिग को इंस्टाग्राम पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। जिसके बाद दोनों की चैटिंग होने लगी। दोनों ने मोबाइल नंबर भी एक्सचेंज कर लिए। किशोरी को बातों में उलझाने के बाद जीतू ने उसे एक बार वीडियो कॉल पर बात करने के लिए राजी कर लिया। इस दौरान वह न्यूड हो गया। उसने छात्रा को भी ऐसा करने के लिए कहा। उसने मना कर दिया। इस पर आरोपी ने उसकी आईडी हैक कर उसके फोटो निकाल लिए। उन्हीं फोटो को एडिट कर वो लड़की को ब्लैकमेल करने लगा।

इधर, कोहेफिजा पुलिस आरोपी की तलाश करने में जुटी थी, लेकिन इस मामलें में हैरान करने वाला तथ्य यह है कि आरोपी के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट बैरागढ़ थाने में दर्ज करवाई है, बताया जा रहा है जीतू के परिजन भी उसकी इन हरकतों से परेशान है, जीतू कोई काम धंधा नहीं करता है और दिनभर आवारागर्दी करता है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Related posts

राज्य सरकार का बड़ा फैसला, सभी जिलों में लगेंगे शिविर

MP SIDHI NEWS TEAM

सरेआम डिलेवरी बॉय को पीटने वाली युवती के खिलाफ मामला दर्ज

MP SIDHI NEWS TEAM

मप्र में बढ़ी सख्ती, मध्यप्रदेश के इस जिले में 31 मई तक बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!