20.2 C
Madhya Pradesh
November 7, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

राजनीति में कटुता से समाज में भी कटुता फैलेगी सरल भाषा का रोचक लेखन हर पाठक को प्रेरित करता है – अजय सिंह

सोमेश्वर सिंह की पुस्तक “जो जिया और भोगा” का लोकार्पण

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने आज सीधी में प्रसिद्ध साहित्यकार सोमेश्वर सिंह की जीवन के संस्मरण पर आधारित पुस्तक “जो जिया और भोगा” का लोकार्पण किया| उन्होंने कहा की पुस्तक को पढने के बाद महसूस हुआ कि सोमेश्वर सिंह कोई साधारण व्यक्ति नहीं है| लेकिन वे जिस तरह हम सबके बीच साधारण व्यक्ति की तरह रहते हैं उससे उनके भीतर छुपी असाधारण प्रतिभा छुपी हुई है |
उन्होंने कहा कि यदि राजनीति में कटुता होगी तो समाज में पैदा होगी। यदि समाज में कटुता फैली तो क्षेत्र के विकास में कठिनाई आना स्वाभाविक है। लेखक सोमेश्वर सिंह प्रगतिशील लेखक संघ, श्रमजीवी पत्रकार संघ और ट्रेड यूनियनों में महत्वपूर्ण पदों पर हैं। सोशल मीडिया में “सुना फलाने” और “धूप की छांव” स्तम्भों का लेखन कर रहे हैं। इनमें निजी अनुभवों से देश,समय,समाज और संस्कृति के क्षेत्र में घट रही समसामयिक घटनाओं का जिक्र रहता है। उनकी मान्यता है कि कुछ प्रतिगामी ताकतें लोकतंत्र का मुखौटा लगाकर हमें उसी युग में ले जाना चाहती हैं जहां डर का बोलबाला है। वे कहते हैं कि “मैं फिर मनुष्यता की खोज में निकला हूं। जाति, धर्म,सम्प्रदाय, अंधविश्वास से मेरा कोई लेना देना नहीं है।”
इस अवसर पर वरिष्ठ विधायक केदारनाथ शुक्ल, साहित्यकार लहरी सिंह, चिंतक आलोचक सेवाराम त्रिपाठीने भी संबोधित किया।

Related posts

पत्नी के हत्यारोपी को आजीवन कारावास की सजा,एक हजार का अर्थदण्ड श्रंखला न्यायालय रामपुर नैकिन का फैसला

VIKASH KUMAR DWIVEDI

एक दर्जन शरारती तत्वों ने फायरिंग कर फैलाई दहशत सूचना के बाद भी नहीं पहुंची डायल 100, पीड़ित गया खुद रिपोर्ट लिखाने

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रदेश में कोरोना केसों ने बढ़ाई चिंता, गृह विभाग ने जारी किया दिशा निर्देश

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!