33.6 C
Madhya Pradesh
June 15, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

7वें वेतनमान के एरियर की तीसरी किश्त की शेष 75 प्रतिशत राशि के नगद भुगतान का आदेश जारी

राज्य शासन ने शासकीय सेवकों के हित में सातवें वेतनमान की तीसरी किश्त के एरियर की शेष 75 प्रतिशत राशि का नगद भुगतान का निर्णय लिया है। वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने बजट भाषण में शेष राशि के भुगतान का वादा किया था। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। समस्त शासकीय सेवकों को सातवें वेतनमान के एरियर्स की तृतीय और अंतिम किश्त की शेष 75 प्रतिशत राशि का नियमानुसार अनिवार्य कटौती करने के बाद बाकी राशि का नगद भुगतान किया जायेगा। राष्ट्रीय पेंशन योजना के अभिदाता सदस्यों को देय राशि का अंशदाता तथा शासन के नियमानुसार अंशदान उपरान्त देय राशि का नगद भुगतान किया जायेगा। पूर्व में राज्य शासन द्वारा एरियर की तृतीय और अंतिम किश्त की 25 प्रतिशत राशि का नगद भुगतान शासकीय सेवकों को किया गया था।

Related posts

दीवार गिरने से एक ही परिवार के 4 लोगो की मौत

MP SIDHI NEWS TEAM

शादी से इंकार करने वाले प्रेमी के घर के सामने प्रेमिका का धरना- जान दे दूँगी मगर हटूँगी नहीं

MP SIDHI NEWS TEAM

17 दिसंबर से शीतलहर चलने के आसार,तापमान में गिरावट से बढ़ेगी ठंड

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!