25 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
दागदार चेहरेमध्यप्रदेश

सहायक भू-सर्वेक्षण अधिकारी के 3 ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा,एक किलो सोने की ईंट, 80 लाख कैश और करोड़ों की संपत्ति मिली

मध्य प्रदेश में भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। प्रदेश के उमरिया जिले के मानपुर तहसील में भू सर्वेक्षण अधिकारी के पद पर पदस्थ मुनेंद्र कुमार दुबे के रीवा स्थित आवास पर लोकायुक्त की टीम ने छापेमारी की है। ।अधिकारी के 3 ठिकानों पर लोकायुक्त पुलिस ने छापा मारा है। लोकायुक्त पुलिस को रीवा के छत्रपति नगर आवास से 1 किलो सोने की ईंट, 3 लाख कैश, 60 लाख की एफडी सहित 6.77 करोड़ की संपत्ति मिली है।छापेमारी के दौरान लोकायुक्त ने जरूरी दस्तावेज खंगाले हैं। इस दौरान रजिस्ट्री की कई कॉपियां सहित बैंकों के कागजात भी मिले हैं। ये कार्रवाई रीवा, भोपाल और शहडोल शहर में बुधवार की सुबह 5 बजे से चल रही है। शाम 6 बजे तक 6 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति उजागर हो चुकी है। लोकायुक्त एसपी राजेन्द्र कुमार वर्मा ने कहा है कि देर शाम तक कार्रवाई जारी रही है।

उमरिया के मानपुर में तैनात सहायक भू-सर्वक्षण अधिकारी मुनेन्द्र कुमार दुबे के काली कमाई की गोपनीय शिकायत रीवा लोकायुक्त कार्यालय पहुंची थी। इसके बाद एसपी लोकायुक्त राजेन्द्र कुमार वर्मा ने सत्यापन कराया, तो शिकायत सही पाई गई। फिर मामला रजिस्टर्ड कर स्पेशल कोर्ट से तीन शहरों में दबिश देने के लिए सर्च वारंट जारी कराया गया। तीन टीमें बनाकर रीवा, भोपाल और शहडोल भेजी गई। तीनों जगह 25 सदस्यीय टीम ने बुधवार की सुबह 5 बजे दबिश दी। जैसे ही घरों के दरवाजे खुले। एक साथ लोकायुक्त की टीम धड़धड़ाकर अंदर घुस गई।

पुलिस की माने तो भ्रष्ट अधिकारी ने अपने भ्रष्टाचार के माध्यम से बड़ी मात्रा में अचल संपत्ति जुटाई है, जिसके कारण यह कार्रवाई की गई है। लोकायुक्त टीम ने बताया कि सहायक भू-सर्वेक्षण अधिकारी ने राजधानी भोपाल स्थित कोलार रोड के सर्वधर्म कॉलोनी में एक डुप्लेक्स मकान व दूसरा इसी मोहल्ले में 2 बीएचके मकान मिला है। वहीं, आरोपी अफसर के बारे में अभी तक कोई जानकारी हाथ नहीं लग पाई है कि वह कहां है।

अब तक मिली संपत्ति

  • शहडोल स्थित 1375 वर्गफिट में तीन मंजिला मकान- कीमत 50 लाख
  • कोलार रोड भोपाल में 1200 वर्गफिट में 1 डुप्लेक्स- कीमत 25.50 लाख
  • कोलार रोड भोपाल में 2 बीएचके मकान- कीमत 3.27 रुपए
  • चिरहुला रीवा में दो मकान- 45 लाख रुपए
  • चिरहुला मंदिर के पास तीन मंजिला मकान व चार दुकान- 1.10 करोड़ रुपए
  • वर्ष 2010-11 में क्रय 30 डिसमिल भूमि- 90 लाख रुपए
  • लोही गांव में 12 एकड़ का फाॅर्म हाउस- 30 लाख रुपए
  • गृह ग्राम ढेरा में 4.5 एकड़ का फाॅर्म हाउस- 25 लाख
  • गृह ग्राम ढेरा में 4.5 एकड़ का फाॅर्म हाउस में 1500 वर्गफीट में निर्मित 3 दुकानें – 25 लाख रुपए
  • चिरहुला में 2400 वर्गफीट का प्लाॅट- 8 लाख रुपए
  • चिरहुला में 8000 वर्गफीट का प्लाॅट- 32 लाख रुपए
  • रीवा में 1500 वर्गफीट का एक अन्य प्लाॅट- 15 लाख रुपए
  • पत्नी के नाम गंज गांव में 8325 वर्गफीट का प्लाॅट- 28 लाख रुपए
  • आरोपी की पत्नी सवित्री दुबे के नाम समान क्षेत्र में 5400 वर्गफिट का भूखंड – 7.28 लाख
  • आभूषण एक किलो सोने की ईंट व सोने चांदी के जेवर – 70.23 लाख रुपए
  • कुल 9 वाहन- 6 दो पहिया, 1 तीन पहिया व दो चार पहिया- 23 लाख रुपए
  •  इन्वेन्ट्री साज-सज्जा का सामान – रीवा, शहडोल व भोपाल स्थित मकान- 19.98 लाख रुपए
  • विभिन्न बैंक खातों में शेष – 60 लाख रुपए
  • चिरहुला स्थित दोनों दुकानों से पाए गए सामानों की कीमत – 6 लाख रुपए

Related posts

नगरीय निकाय चुनाव पर नई अपडेट, राज्य निर्वाचन आयुक्त ने दिए बड़े निर्देश

MP SIDHI NEWS TEAM

शिवराज सरकार का मीडिया कर्मियों के लिए बड़ा फैसला, कोरोना का इलाज कराएगी सरकार

MP SIDHI NEWS TEAM

ना मास्क ना सोशल डिस्टेंसिग,प्रशासन के आदेशों की धज्जियां उड़ाते लगती है भुइमाड में साप्ताहिक बाजार……

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!