28.1 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

कोरोना अपडेट : राहत की खबर आज 22 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग,जिले में आज 3 नए कोरोना संक्रमित मिले

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई कि सोमवार रात्रि 12 बजे तक कुल 863 सैंपल जांच के लिए भेजे गए और 868 लोगो की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमे से 3 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है।

सी.एम.एच.ओ. ने बताया कि कोरोना संक्रमण से व्यक्तियो को स्वस्थ होने के बाद सोमवार को 22 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। सभी को अपने घर पर अभी एक सप्ताह एहतियात बरतते हुए प्रदान की गई दवाओं का सेवन करने की सलाह दी गई, साथ ही सामाजिक दूरी, मास्क का उपयोग, बारंबार हाथ धोते रहने जैसी सावधानियां रखने की समझाइश दी गई है।

अब जिले में कुल 9210 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 9045 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है, और अब जिले में कुल 78 एक्टिव केस हो गए हैं तथा जिले में अब तक मृत्यु के कुल प्रकरण 87 हैं।

जिला मुख्यालय के शासकीय संस्थाओं में उपलब्ध 107 आइसोलेशन बेड में से 107 रिक्त है और 113 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड में से 104 रिक्त है तथा 10 बेड आई.सी.यू. में 4 बेड रिक्त है ।

दिनांक 8 जून 2021 को सायं 5:00 बजे तक 1 रेडमिशिविर इंजेक्शन लगाया गया। अब जिला औषधि भंडार में 132 वायल बैलेंस में है।

——कोरोना अपडेट—-
👉 जिले में 3 मिले नए कोरोना संक्रमित
👉 22 व्यक्तियो ने जीती कोरोना से जंग
👉 कुल संक्रमित 9210
👉डिस्चार्ज 9045
👉एक्टिव केस 78
👉 मृत्यु 87

Related posts

टीकाकरण के बारे में गलत अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध होगी दण्डात्मक कार्यवाही-कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी से 15 किलोमीटर दूर बड़ौदा में स्थित शिव मंदिर में लगा भक्तों का ताता

inishantthakur@gmail.com

अजय सिंह को नहीं देना चाहिए कमलनाथ के खिलाफ ऐसे बयान, दिक्कत थी तो सीनियर नेताओं से कहना चाहिए-पूर्व विस उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!