24.3 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

कोरोना अपडेट : सावधान सीधी जिले में आज 98 नए कोरोना संक्रमित मिले,राहत की खबर आज 204 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग, 4 और मौत

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई कि शनिवार रात्रि 12 बजे तक कुल 883 सैंपल जांच के लिए भेजे गए और 935 लोगो की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमे से 98 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है।

सी.एम.एच.ओ. ने बताया कि कोरोना संक्रमण से व्यक्तियो को स्वस्थ होने के बाद शनिवार को 204 व्यक्तियो को डिस्चार्ज किया गया है। सभी को अपने घर पर अभी एक सप्ताह एहतियात बरतते हुए प्रदान की गई दवाओं का सेवन करने की सलाह दी गई, साथ ही सामाजिक दूरी, मास्क का उपयोग, बारंबार हाथ धोते रहने जैसी सावधानियां रखने की समझाइश दी गई है।

अब जिले में कुल 8449 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 6935 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है, और अब जिले में कुल 1452 एक्टिव केस हो गए हैं तथा जिले में अब तक मृत्यु के कुल प्रकरण 62 हैं। जिला मुख्यालय के शासकीय संस्थाओं में उपलब्ध 107 आइसोलेशन बेड में से 98 रिक्त है और 113 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड में से 21 रिक्त है तथा 10 बेड आई.सी.यू. के सभी बेड भरे हुए है । दिनांक 16 मई 2021 को सायं 5:00 बजे तक 45 रेडमिशिविर इंजेक्शन लगाए गए, अब जिला औषधि भंडार में 120 वायल बैलेंस में है।

——कोरोना अपडेट—-
👉 जिले में 98 मिले नए कोरोना संक्रमित
👉 204 व्यक्तियो ने जीती कोरोना से जंग
👉 कुल संक्रमित 8449
👉डिस्चार्ज 6935
👉एक्टिव केस 1452
👉 मृत्यु 62

Related posts

कोविड वैक्सिनेशन महाअभियान में 25 अगस्त को जिले के 127 केन्द्रों में होगा कोविड वैक्सिनेशन

MP SIDHI NEWS TEAM

देश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही भाजपा सरकार बेरोजगारों को रोजगार मिलने तक जारी रहेगा युवाओं का आन्दोलन – विपिन वानखेडे

MP SIDHI NEWS TEAM

एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत ए आर टी केंद्र का जिले में हुआ शुभारंभ

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!