28.1 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेश

नहीं शुरू होगा 1 मई से 18 वर्ष से अधिक के लोगों का वैक्सीनेशन,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताई वजह

मध्य प्रदेश में 1 मई से 18 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्तियों का कोरोना वैक्सीनेशन अभियान शुरू नहीं हो पाएगा. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि वैक्सीन निर्माता कंपनियों से वैक्सीन नहीं मिल पाने की वजह से यह अभियान 1 मई से अभियान शुरू नहीं किया जा सकेगा.मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी वजह वैक्सीन नहीं मिल पाना बताया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्तियों के वैक्सीनेशन का कार्य निरंतर जारी रहेगा.

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कोरोना का टीका 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्तियों को भी निशुल्क लगाया जाएगा. जैसे-जैसे निर्माता कंपनियों से वैक्सीन के डोज़ प्राप्त होंगे, वैसे वैसे टीकाकरण किया जाएगा. उन्होंने कहा कि प्रदेश में 3 मई को वैक्सीन के डोसेज मिलने की संभावना है, उसके बाद ही वैक्सीनेशन कार्यक्रम शुरू किया जाएगा, लेकिन ये कब से होगा, इसकी तारीख मुख्यमंत्री ने नहीं बताई है.शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर वैक्सीनेशन के लिए नए केंद्र स्थापित किए जाएं, अस्पतालों में वैक्सीनेशन कार्य न किया जाए.

मुख्यमंत्री चौहान आज अपने आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोरोना टीकाकरण कार्य की समीक्षा की. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान तथा सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.

Related posts

इटारसी में हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर के घर पर जश्न, जीत मिलते ढोल की थाप पर नाचने लगीं महिलाएं

MP SIDHI NEWS TEAM

MP TET पेपर लीक मामला: व्हिसल ब्‍लोअर डॉ. आनंद राय दिल्‍ली से गिरफ्तार, निलंबित

MP SIDHI NEWS TEAM

शिवराज सिंह ने प्रशासन तंत्र को भाजपा के काम में झोंक दिया है जिले के कलेक्टर एस.पी.भाजपा पदाधिकारियों जैसा काम करते हैं क्या मुख्यमंत्री स्वयं सत्ता के दुरुपयोग में लिप्त है ? -अजय सिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!