32.4 C
Madhya Pradesh
June 16, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

जिला स्तरीय क्राईसेस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक सम्पन्न

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिलों के कोरोना नियंत्रण के प्रभारी मंत्रीगण, अधिकारियों, कलेक्टर, कमिश्नर, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक व जिलों के क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्यों के साथ कोरोना संक्रमण के नियंत्रण के लिए चर्चा की गई । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कोरोना नियंत्रण के संबंध में प्रभावी कदम उठाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के उपरांत जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को रोकने तथा कोविड-19 की गाईड लाईन का पालन कराने के लिए सांसद रीती पाठक, विधायक सीधी केदारनाथ शुक्ला, कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी तथा पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत की उपस्थिति में जिला स्तरीय क्राईसेस मेनेजमेंट ग्रुप की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सदस्यों के सुझावों पर अनेक निर्णय लिए गए। जिले में कोरोना की स्थिति चिन्ता जनक है इसलिये लाॅकडाउन की अवधि बढ़ाकर 07 मई किया गया। इसके साथ ही जहाॅ शादियों में 20 व्यक्तियों की छूट दी गई थी वहाॅ अब केवल और केवल दोनों पक्षों को मिलाकर अब अधिकतम 10 करने का निर्णय लिया गया। साथ ही कार्यक्रमों में टेन्ट लगाना प्रतिबंधित किया गया। वहीं सब्जी की दुकान, आटा चक्की, दूध डेरी का समय 06 बजे सुबह से दोपहर 11 बजे तक करने का निर्णय लिया गया।

18 वर्ष से अधिक व्यक्तियों के टीकाकरण हेतु पंजीयन की अपील- सांसद रीती पाठक

सांसद रीती पाठक ने कहा कि 1 मई से 18 वर्ष की आयु से अधिक सभी लोगों को टीकाकरण किया जायेगा। उन्होने कहा कि जिनको टीका लगना है उनके पंजीयन का कार्य शुरू हो गया है, जिससे सभी लोगों को असानी से टीका लग सके। इसकी लिंक भी शेयर करें जिससे लोग अपना पंजीयन स्वयं कर सके तथा उन्हें अनावश्यक भटकना न पडे़। उन्होने कहा कि इसके लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करें। सांसद रीती पाठक ने कहा कि जिले में कोरोना के इलाज के लिए पर्याप्त बिस्तर, ऑक्सीजन, रेमडेसिविर इंजेक्शन, दवाओं की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। जिससे कोई भी कोरोना संक्रमित व्यक्ति को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। उन्होने कहा कि कोरोना से संक्रमित मरीजों को किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं हो उन्हें समय पर नास्ता, भोजन, दवाईयाॅ आदि आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध हों।

कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण तथा उपचार की समुचित व्यवस्था करें-विधायक केदारनाथ शुक्ला

विधायक सीधी केदारनाथ शुक्ला ने कहा कि कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज में कोई भी कमी नहीं हो हर संभव प्रयास किया जाये। उन्होने कहा है कि गरीब परिवारों को राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क दिये जाने वाले खाद्यान्न के साथ ही केन्द्र सरकार से प्राप्त 10 किलो खाद्यान्न का वितरण भी किया जाए। इस तरह परिवार के प्रत्येक सदस्य के मान से 25 किलोग्राम अनाज तीन माह में गरीबों को निःशुल्क प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले इसके लिए व्यापक स्तर पर जन-जागृति के कार्य किए जायें। साथ ही उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे इसके लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति करें। विधायक ने कहा कि अंतर्राज्यीय बसों का अवागमन पर प्रतिबंध लगाये। उन्होंने कहा कि जो गाॅव कोरोना से संक्रमित है उस गाॅवों में पुलिस का चक्कर लगवाये जिससे लोग बेवजह घर से बाहर न निकले। जो घर से बाहर निकलते है उनके पास आवश्यक वजह होना चाहिए यह सुनिश्चित करें। विधायक केदारनाथ शुक्ला ने कहा कि जो भी स्ट्रीट वेन्डर पंजीकृत हैं उन्हें होम डिलेवरी के लिए समय निर्धारित किया जाना चाहिए जिससे लोगों को आसानी से उनके घर पर ही समान पहुॅचाया जा सके। उन्होने कहा कि जो भी मरीज होम आईसोलेशन में है उन्हें आवश्यक दवाईयाॅ उनके घर पर ही पहुंचाना सुनिश्चित करें।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आर.के. शुक्ला, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. बी.एल. मिश्रा, गणमान्य नागरिक इन्द्रशरण सिंह चौहान, गुरूदत्त शरण शुक्ल, पुष्पराज सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

Related posts

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मड़वास मंडल की बैठक संपन्न

MP SIDHI NEWS TEAM

सर्व स्पर्शी, सर्व व्यापी और प्रदेश की जनता के लिए कल्याणकारी बजट -देव कुमार 

MP SIDHI NEWS TEAM

सिंगरौली में 4 हजार की रिश्वत लेते हुए लेखपाल को लोकायुक्त ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!