28.6 C
Madhya Pradesh
September 23, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

तेज रफ्तार सीमेंट से भरा ट्रक नहर में गिरा,नहर में पानी अधिक होनो की वजह से सीमेंट लोड ट्रक सहित चालक परिचालक पानी मे डूबे

सीधी. जिले के पिपरांव चौकी अंतर्गत बुढ़गौना गांव में सोमवार की रात करीब 9 बजे सीमेंट लोड ट्रक नहर में गिर गया। इससे गांव में अफरा-तफरी का महौल बना रहा। मौके पर पहुँचा प्रसासनिक अमला रेस्क्यू में जुटा है, पुलिस की अलग-अलग पार्टियां रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी रहीं। लेकिन, रात 2.40 बजे तक किसी प्रकार की सफलता नहीं मिली।ट्रक में चालक परिचालक के अलावा और कितने लोग सवार थे ,संख्या नहीं व्यक्त की जा सकती है I जिस नहर में हुआ था सीधी बस हादसा उसी नहर में ट्रक हादसे का शिकार हुआ है I

फिलहाल, ट्रक बाहर निकालने की कोशिश जारी है। नहर में पानी का बहाव अधिक होने के कारण समस्या हो रही है। घटना स्थल पर एसडीएम अभिषेक सिंह, चुरहट थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल व पिपरांव चौकी प्रभारी विशाल शर्मा, खड्डी चौकी प्रभारी भूपेश सिंह व बहनी चौकी प्रभारी एसपी मिश्रा सहित 40 से अधिक पुलिस जवान मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि 16 फरवरी की सुबह नहर में सीधी से सतना जा रही यात्री बस गिरी थी. जिसमें 54 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि जिला प्रसासन द्वारा उस मार्ग को बड़े बाहनों के लिये बाधित किया गया था वावजुद इसके बस हादसे की आग ठंड होतो ही उस मार्ग में बड़े बाहनों का आवगमन शुरू हो गया है I एसडीओपी ने बताया कि बस हादसा यहां से करीब 5 किमी दूर हुआ था।

Related posts

16 अप्रैल से 25 अप्रैल तक के लिए सीधी में लगा कोरोना कर्फ्यू, सिर्फ आवश्यक कार्यो के लिए मिली छूट….

MP SIDHI NEWS TEAM

नवविवाहिता ने फॉसी लागकर की आत्महत्या मामले की जाँच में जुटी बहरी पुलिस

VIKASH KUMAR DWIVEDI

सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु दिए 25 लाख रूपये

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!