33.6 C
Madhya Pradesh
June 15, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

कोविड-19 के लक्षणों को नजरअंदाज करना हो सकता है जानलेवा – कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी

कोविड के लक्षणों को पूरी गंभीरता से लें, जांच करा चिकित्सीय परामर्श से ही करायें इलाज

जिले में कोविड-19 के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी द्वारा चिंता व्यक्त की गई है। विगत कुछ दिनों में कोविड संक्रमण के कारण मृत्यु की संख्या में भी वृद्धि हुई है। इन सभी मामलों में लोगों द्वारा कोविड के लक्षणों को नजर अंदाज करने की जानकारी प्राप्त हुई है।

कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी द्वारा अपील की गई है कि कोविड-19 के लक्षणों को नजरअंदाज करने की गलती नहीं करें। सर्दी, खांसी, बुखार या सांस लेने में तकलीफ होने पर तत्काल अपने नजदीकी फीवर क्लीनिक में जांच कराएं तथा चिकित्सीय परामर्श लेकर विधिवत इलाज प्रारम्भ करायें। कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने कहा कि होम आइसोलेशन में तभी रहें जब घर में पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हों तथा कोई व्यक्ति देखरेख के लिए हो। तापमान चेक करने के लिए थर्मामीटर तथा पल्स ऑक्सीमीटर अवश्य रखें। ऑक्सीजन सेचुरेशन 94 से कम होने पर बिना किसी देर के तुरंत कोविड केयर सेंटर में भर्ती हो जाएं। कलेक्टर श्री चौधरी ने कहा कि यदि घर में पर्याप्त स्थान नहीं है तथा कोई देखरेख के लिए नहीं हो तो संस्थागत आइसोलेशन वार्ड में भर्ती होने से ही लाभ है। उन्होंने बताया कि मधुरी में 100 बिस्तर के आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था की गई है, जहां कोविड संक्रमित व्यक्तियों का चिकित्सीय निगरानी में ईलाज किया जाता है। चिकित्सीय निगरानी में ईलाज कराने से स्वास्थ्य में थोड़ी सी गिरावट होने पर तत्काल सुधारात्मक व्यवस्थाएं जैसे ऑक्सीजन देना, रेन्डेशिविर इंजेक्शन देना आदि व्यवस्थाएं की जा सकती हैं जिसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं।

टीकाकरण अवश्य करायें—–

कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी द्वारा अपील की गई है कि जिले में 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों का निःशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है। इस अवसर का लाभ लें और टीकाकरण अवश्य करायें। उन्होंने कहा कि टीकाकरण कोरोना संक्रमण से बचाव का सुरक्षा कवच प्रदान करता है, जिससे कोरोना संक्रमण के कारण होने वाले प्रभावों को कम कर देता है। इसके साथ ही कलेक्टर ने मास्क का उपयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें। मास्क लगाएं, घरों से बाहर केवल अतिआवश्यक कार्य होने पर ही निकलें, सार्वजनिक स्थानों में दो गज की दूरी का ध्यान रखें तथा नियमित अंतराल में अपने हाथों को साबुन से या सेनेटाइजर से स्वच्छ करते रहें। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए विशेष सजगता और सावधानी की आवश्यकता है, इसलिए समझदारी का परिचय दें स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

Related posts

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट रवीन्द्र कुमार चौधरी ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश

MP SIDHI NEWS TEAM

चिरायु अस्पताल से कोरोना संक्रमित मरीज ने 5वीं मंजिल से छलांग लगाई, मौत

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी में फिर वह तेजी से करोना का कहर, आज फिर मिले 9 कोरोना पॉजिटिव मरीज…..

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!