28.1 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

सुखद समाचार : कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए जिले में है सभी सुविधाएं,पिछले 7 दिन में 547 लोगो ने जीती कोरोना से जंग

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. मिश्रा द्वारा बताया गया कि जिले में कोरोना महामारी का प्रकोप फैला हुआ है इसके रोकथाम के लिए शासन के निर्देशानुसार उचित प्रबंध सुनिश्चित किया जा रहा है। जिले में विगत एक सप्ताह में 547 लोगो ने कोरोना को हराकर स्वस्थ हुए और अपने घर गए। जिले में कोरोना मरीजो की बढ़ती संख्या के दृष्टिगत कोविड केयर हॉस्टल जी.एन.एम. में 138 बिस्तर, जिला कोविड हेल्थ सेन्टर में 30 बिस्तर, कोविड आई.सी.यू. जिला अस्पताल में 10 बिस्तर, मिश्रा नर्सिग होम में 29 बिस्तर तथा मधुरी अनुसूचित जनजाति छात्रावास में कोविड केयर सेन्टर 100 बिस्तर स्थापित किए गए है, इस प्रकार से कुल 307 बिस्तर की उपलब्धता है। इसी के साथ विकास खण्ड स्तर पर भी कोविड केयर सेन्टर की व्यवस्था बनाई जा रही है।

जिले में 10 फीवर क्लीनिक जिला अस्पताल सीधी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुर नैकिन, सेमरिया, मझौली, कुसमी, सिहावल, चुरहट, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अमरपुर, बिठौली, अमिलिया में स्थापित किए गए हैं जहां पर कोरोना संदिग्धों की जांच, उपचार, सैम्पल, दवा वितरण, भर्ती एवं रेफर का कार्य किया जाता है। इसके अतिरिक्त निजी अस्पताल मिश्रा नर्सिग होम को भी यह सेवाएं देने के लिए चिन्हित किया गया है।

सी.एम.एच.ओ. डॉ. मिश्रा ने बताया कि जिले में अभी पर्याप्त आंक्सीजन उपलब्घ है। प्रतिदिन 60 सिलेण्डर डी टाइप और 50 सिलेण्डर बी टाइप की औसत खपत है, उसी अनुसार रिफिल होने के लिए सिलेण्डर सिंगरौली भेजे जाते हैं। 2 दिवस से आक्सीजन सिलेण्डर नियमित रुप से रिफिल होकर नही आ रहे है लेकिन तीसरे से चौथे दिन में मिल जाने की संभावना बनी हुई है। इस अवधि में आवश्यकता की पूर्ती के लिए भण्डारण व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जिले में शासन द्वारा रेडमेशिविर इंजेक्शन जिला स्टोर में उपलब्ध कराया गया है। तथा ड्रग इंसपेक्टर के माध्यम से ज्ञान फार्मा में निजी चिकित्सालयों हेतु उपलब्ध है जो कि जिला प्रशासन की अनुमति से प्राइवेट चिकित्सालयों में उपलब्ध कराया जाएगा। जिला कोविड हेल्थ सेन्टर में 25 से अधिक लोगों को रेडमेशिविर इंजेक्शन लगाया जा चुका है। शनिवार को 12 लोगों को इंजेक्शन लगाया गया।

जिले में चेस्ट सी. टी. स्केन की सुविधा उपलब्ध है, कलेक्टर सीधी ने चिकित्सक के सलाह से गंभीर कोविड रोगियों का चेस्ट सी. टी. स्केन निःशुल्क कराने के लिए निर्देशित किया है। उन्होने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के सर्वे रिपोर्ट में वैक्सीन से 99.9999 प्रतिशत जीवन सुरक्षित है। जिले में अभी तक हेल्थ केयर वर्करों को फर्स्ट डोज 6070, सेकंड डोज 4735, फिल्ड लेवल वर्करों को फर्स्ट डोज 3106, सेकंड डोज 2324, 45 से 59 वर्ष को फर्स्ट डोज 30382, सेकंड डोज 458, 60 से अधिक आयु वाले व्यक्तियो को फर्स्ट डोज 39203, सेकंड डोज 1313, इस प्रकार से कुल कोरोना टीका कृत किए गए लोगो की संख्या 87591 हो गई है। वर्तमान में कोविड टीकाकरण कार्यक्रम में 45 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को सोमवार, बुधवार गुरुवार, शनिवार को समस्त शासकीय संस्थाओं में तथा रविवार को केवल जिला अस्पताल के टीकाकरण केंद्र में सत्र आयोजित कर टीकाकरण किया जा रहा है।

सभी जनता जनार्दन से अपील की गई है कि घबराएं नहीं संयम रखते हुए कोरोना की लड़ाई लड़ने में सहयोग करे। सभी सावधानियों के साथ एक दूसरे का मनोबल मजबूत करें और अपना अपना ध्यान रखें। शासन प्रशासन पूरी तन्मयता के साथ आपके सहयोग के लिए तत्पर है। आगे बढ़कर शीघ्र अति शीघ्र टीकाकरण केंद्र में पहुंचकर अपना टीकाकरण कराएं, वर्तमान में कोरोना महामारी का संक्रमण अपने चरम में है। इसके संक्रमण से बचने के लिए सामाजिक दूरी, हाथ, आंख, नाक, मुंह की बार-बार साबुन या अल्कोहल युक्त सैनिटाइजर से सफाई और मास्क का उपयोग अनिवार्य है। कोरोना वैक्सीन के संबंध में अफवाह से बचे और उस पर अमल नहीं करें ऐसा करने वाले देर सवेर संक्रमण की चपेट में आ जायेगे और जान पर बन जाने से पछतावे के अतिरिक्त कोई भी मदद नहीं कर पाएगा।

Related posts

जब सरप्लस बिजली है तो क्यों हो रही है अघोषित बिजली कटौती ग्रामीण क्षेत्रों के उद्योग हो रहे हैं ठप्प-अजयसिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी पुलिस की मेहनत का परिणाम-समृद्ध जीवन फुड्स इंडिया लिमिटेड के निवेशकर्ताओ की राशि वापसी प्रक्रिया शुरू दिखने लगा

VIKASH KUMAR DWIVEDI

सीधी में आज हुआ कोरोना विस्फोर्ट,एक साथ मिले दर्जन भर मरीज …….MP सीधी NEWS की अपील कोरोना जैसे इस महामारी के जंग में दो गज की दूरी माश्क है बेहद जरूरी…

VIKASH KUMAR DWIVEDI

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!