
ग्वालियर के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में कोरोना मरीज के मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों का आरोप था कि रात को मरीज अच्छा था, वीडियो कॉल पर बात की थी। ग्वालियर के गोला के मंदिर क्षेत्र में रहने वाले 27 साल के अभिषेक सिकरवार को उनके परिजनों ने कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर दो दिन पहले बुधवार को जयारोग्य अस्पताल समूह के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया था।
परिजनों का कहना है कि गुरुवार की रात उनकी वीडियो कॉल पर अभिषेक से बात हुई, उसने दलिया खाया था और आज शुक्रवार को सुबह 5-6 बजे अस्पताल से फोन आया कि आपके मरीज की मौत हो गई। हम लोग बॉडी मांगते रहे तो ये लोग टालते रहे फिर 12 बजे के आसपास करीब 6-7 घंटे बाद बॉडी हमें दी। जब हमने पहचान के लिए चेहरा खोला तो आँख और नाक से ताजा खून निकल रहा था। उसकी आँख में गड्ढे थे। बॉडी की हालत देखते ही परिजनों ने हंगामा मचा दिया। हंगामा होते देख डॉक्टर और अन्य स्टाफ वहाँ से गायब हो गया। परिजनों ने आरोप लगाए कि उनके मरीज की आँखें निकाली गई है। मरीज की हत्या की गई है। अस्पताल में मानव अंगों का व्यापार किया जा रहा है।
बॉडी देखते ही परिजनों ने हंगामा मचा दिया। हंगामा होते देख डॉक्टर और अन्य स्टाफ वहाँ से गायब हो गया। हंगामे को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने पुलिस बुला ली। एसडीएम पदीप तोमर भी मौके पर पहुँच गए उन्होंने कहा कि मामला गंभीर है। शव के चेहरे पर आँख और नाक के पास खून है अब ये तो डॉक्टर ही बता सकेंगे कि खून कहाँ से आया।
खबर लिखे जाने तक पूरे मामले में कुछ कहने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी सामने नहीं आया है।
