28.1 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

जेई से तंग आकर लाइनमैन ने खुद को लगाई आग

लखीमपुर खीरी में उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के पलिया विद्युत केन्द्र में तैनात एक लाइनमैन ने जूनियर इंजीनियर (जेई) की प्रताड़ना से तंग आकर हाइडिल कॉलोनी में खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा ली, जिसके बाद शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक पलिया इलाके के बमनगर क्षेत्र निवासी रामऔतार का 45 वर्षीय पुत्र गोकुल प्रसाद गोला के कुकरा में लाइनमैन के पद पर तैनात था। पिछले 22 साल से वह बिजली विभाग में नौकरी कर रहा था।उन्हें लखनऊ के एक जिला अस्पताल में रेफर किया गया जहां उनकी हालत गंभीर होने के कारण रविवार को उसकी मौत हो गई।लाइनमैन के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

गोकुल की पत्नी ने संवाददाताओं से कहा कि उनके पति जेई के कारण काफी तनाव में थे और गोकुल ने उनके खिलाफ पलिया पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।एसएसपी संजीव सुमन ने सोमवार को कहा, “लखनऊ में आत्मदाह करने वाले एक लाइनमैन की इलाज के दौरान मौत हो गई। लाइनमैन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक सीनियर पर आरोप लगा रहा था।”

Related posts

गोवाः रेप आरोपी तरुण तेजपाल की सुनवाई टली, 21 मई को आ सकता है फैसला, कोर्ट में आगे बढ़ाई तारीख

MP SIDHI NEWS TEAM

बिना मास्क 10,000 तक जुर्माना, फुली वैक्सीनेट ही निकलेंगे घर से,फुली वैक्सीनेटेड की तीन कैटेगरी,रुमाल नहीं माना जाएगा मास्क

MP SIDHI NEWS TEAM

ज्ञानवापी मस्जिद मामला : हाई कोर्ट में सुनवाई टली, अब इस दिन होगी बहस

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!