29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
Bankingदेश विदेश

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए लोगों से जांच कराने की अपील की

कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. ट्वीट कर उन्होंने जानकारी दी है. राहुल गांधी ने कहा कि हल्के लक्षण दिखने के बाद मैंने कोरोना टेस्ट करवाया, मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. हाल में जो भी लोग संपर्क में आए हैं, वो सभी कोरोना प्रोटोकॉल फॉलो करें और सुरक्षित रहें.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के स्वस्थ होने की कामना की है। मध्य प्रदेश क मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कांग्रेस नेता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

कांग्रेस सांसद के करीबी सूत्रों ने जानकारी दी कि डॉक्टरों के सलाह पर वो अपने घर में हैं। पिछले 12 दिनों से कांग्रेस नेता ने अपनी मां व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात नहीं की है और बहन प्रियंका गांधी वाड्रा से पांच दिन पहले मिले थे। अपने नेता राहुल गांधी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के साथ यूथ कांग्रेस ने ट्वीट किया है।

भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट किया, ‘कामना करता हूं कि राहुल गांधी जी कोविड से शीघ्र और पूरी तरह स्वस्थ हों.’

आपको बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते संकट के कारण ही राहुल गांधी ने हाल ही में पश्चिम बंगाल की अपनी सभी सभाओं को रद्द करने का फैसला किया था. राहुल गांधी ने बंगाल में सिर्फ दो ही रैलियों को संबोधित किया था, उसके बाद अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द करने का फैसला लिया था.

कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने 50 वर्षीय राहुल गांधी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, ‘मुझे राहुल गांधी जी की सेहत को लेकर चिंता है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.’

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गांधी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा, ‘हम सब आपके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं राहुल जी. इस संकट के समय में देश को आपके मार्गदर्शन की आवश्यकता है. आप जल्द स्वस्थ होकर वापस लौटें. देश अपने जननेता का इंतजार कर रहा है.’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा, ‘राहुल गांधी के कोरोना से संक्रमित होने के बारे में पता चला. बहुत चिंतित हूं. मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.’

Related posts

क्या मध्यप्रदेश भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं ?: मध्य प्रदेश में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के बीच कैबिनेट बैठक में टकराव

MP SIDHI NEWS TEAM

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने देशवासियों के नाम FACEBOOK पर एक भावुक पोस्ट लिखकर कहा है “हम होंगे कामयाब”

MP SIDHI NEWS TEAM

मुस्लिम कव्वाल ने मोदी योगी का नाम लेकर हिंदुस्तान को मिटाने की बात कही

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!