29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

आगामी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

आगामी चुनावों से पहले कांग्रेस ने बड़ा मास्टर स्ट्रोक खेला है। कांग्रेस ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए राजनीतिक मामलों के समूह, टास्क फोर्स -2024 और केंद्रीय योजना समूह का गठन किया। इसमें कांग्रेस के नौ दिग्गज नेताओं को जगह दी गई है।खास बात ये कि इस सूमह में मध्य प्रदेश के दो नेताओं राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ पूर्व मंत्री और वर्तमान कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी को भी जगह दी गई  है।

दरअसल, आज मंगलवार 24 मई को उदयपुर चिंतन शिविर के बाद कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए राजनीतिक मामलों के समूह, टास्क फोर्स -2024 और केंद्रीय योजना समूह का गठन किया है। इसमें गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा को राहुल गांधी के साथ शामिल हैं। कांग्रेस चुनाव टास्क फोर्स की भी घोषणा हुई है जिसमें सदस्‍यों के बीच चिदंबरम, प्रियंका, रणदीप सुरजेवाला हैं।

बताया जा रहा है कि टास्क फोर्स के प्रत्येक सदस्य को संगठन, संचार और मीडिया, आउटरीच, वित्त और चुनाव प्रबंधन से संबंधित काम सौंपा जा सकता है। इन सदस्यों के पास अपनी टीमें होंगी, जिसे लेकर बाद में विस्तार से जानकारी दी जा सकती है। ये टास्क फोर्स उदयपुर नव संकल्प घोषणाओं और 6 समूहों की रिपोर्ट के आधार पर काम करेगी।

पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप 

  • राहुल गांधी
  • मल्लिकार्जुन खड़गे
  • गुलाम नबी आजाद
  • अंबिका सोनी
  • दिग्विजय सिंह
  • आनंद शर्मा
  • केसी वेणुगोपाल
  • जितेंद्र सिंह

टास्क फोर्स 

  • पी चिदंबरम
  • मुकुल वास्निक
  • जयराम रमेश
  • केसी वेणुगोपाल
  • अजय माकन
  • प्रियंका गांधी
  • रणदीप सुरजेवाला
  • सुनील कानुगोलू

सेंट्रल प्लानिंग ग्रुप 

  • दिग्विजय सिंह
  • सचिन पायलट
  • शशि थरूर
  • रंवीत सिंह बिट्टू
  • केजे जॉर्ज
  • जोथी मानी
  • प्रद्युत बोलदोलोई
  • जीतू पटवारी
  • सलीम अहमद

Related posts

‘‘आ लौट चले’’ आवेदन की अंतिम तिथि 24 मार्च : स्कूल में भी और स्कूल के बाद भी, सस्ती शिक्षा अच्छी शिक्षा और सबके लिये शिक्षा, हर बच्चा स्कूल में पढ़े,कक्षा 9वीं से 12वीं तक के शाला त्यागी बच्चों को कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा दिलाने हेतु अवसर

MP SIDHI NEWS TEAM

बिग बॉस फेम एक्ट्रेस ने दिया विवादित बयान, कहा- मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे, गृहमंत्री ने कमिश्नर से मांगी रिपोर्ट

MP SIDHI NEWS TEAM

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नए साल में मिलेगा तोहफा, कार्ययोजना जारी

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!