24.3 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेश

कोरोना संक्रमण को प्रभावी ढंग से रोकने में जनता कर्फ्यू अत्यंत कारगर सिद्ध होगा-राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

मध्य प्रदेश में तेजी से बढ़ते कोरोना के आंकड़ों के बाद राजभवन लखनऊ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सर्वदलीय बैठक में शामिल हुई राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि कोरोना संक्रमण को प्रभावी ढंग से रोकने में जनता कर्फ्यू अत्यंत कारगर सिद्ध होगा। राज्यपाल ने कहा है कि कोविड संक्रमण को रोकने के लिए मास्क, सेनेटाइजेशन और सामाजिक दूरी का पालन सहित अन्य जरूरी सभी सावधानियाँ बरती जानी चाहिए।उन्होंने नगरीय क्षेत्रों में आवासीय एवं मोहल्ला समितियों और ग्रामीण अंचल में सरपंचों का आव्हान किया कि वे कोरोना संक्रमण रोकने में जनता कयूं जैसे प्रयासों को प्रभावी तरीके से लागू करें।

राज्यपाल ने कहा कि कोरोना की स्थिति के संबंध में प्रति दिन मीडिया को जानकारी दी जाए। वैक्सिनेशन की स्थिति, चिकित्सालयों में कितने बिस्तर भरे है, कितने खाली है, वेन्टीलेटर, ऑक्सीजन की उपलब्धता की स्थिति, नये पॉजीटिव केस और मृत्यु की जानकारी का विवरण दिया जाए।राज्यपाल ने कहा कि नियमित रूप से सर्वदलीय बैठकों का आयोजन हो।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कोविड संक्रमण के विश्वव्यापी संकट के समय सभी राजनैतिक दल कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग के लिए तत्पर हैं, यह अत्यंत हर्ष का विषय है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैठक में जो नये सुझाव आए है, उन पर अमल किया जाए। राज्यपाल ने कहा कि आज 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती से 14 अप्रैल बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती तक प्रदेश में टीका उत्सव मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत 45 वर्ष से अधिक उम्र के हर व्यक्ति को कोरोना का टीका लगाए जाना सुनिश्चित करना है।

कोरोना का संकट बड़ा है

कोरोना का संकट बड़ा है प्रदेश में कोरोना की पहली पीक से दो गुना से अधिक प्रकरण आ रहे हैं-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना का संकट बड़ा है। प्रदेश में कोरोना की पहली पीक से दो गुना से अधिक प्रकरण आ रहे हैं। ऐसे में सभी मिलकर कोरोना के विरुद्ध लड़ाई लई और इसे परास्त करें। हमें तीन स्तरों पर इस लड़ाई को लड़ना होगा। सभी के सहयोग से कोरोना के संक्रमण को प्रभावी ढंग से रोकना, सभी जिलों में कोरोना के उपचार की अच्छी से अच्छी व्यवस्था तथा 45 वर्ष से अधिक उम्र के हर व्यक्ति का वैक्सीनेशन। साथ ही प्रदेश की अर्थ-व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए के स्थान पर स्वतः स्फूर्त कोरोना कर्फ्यूलगाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अभी तक 83 हजार व्यक्तियों ने कोरोना वॉलेंटियर्स के रूप में अपना पंजीयन करवाया। प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना के उपचार के लिए पर्याप्त बिस्तरों, ऑक्सीजन सप्लाई, इंजेक्शन, दवाओं आदि की व्यवस्था है। प्राइवेट हॉस्पिटल को भी अनुबंधित किया जा रहा है। भोपाल में RKDF अस्पताल के साथ भी अनुबंध किया जा रहा है। हर जिले में कोविड केयर सेंटर चालू किए जा रहे हैं। अस्पतालों में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर’ की भी व्यवस्था की जा रही है यह मशीन हवा से सीधे ऑक्सीजन खींचकर मरीज को देती है।मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान संकट से निपटने के लिए सरकार सभी दलों से चर्चा कर उनके सुझाव लेती रहेगी। जिला स्तर पर भी सर्वदलीय बैठक आयोजित कर सुझाव लिए जाएंगे। सुझावों का क्रियान्वयन किया जाएगा।

इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री चौहान मंत्रालय से और बाकी खजुराहो सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा, कांग्रेस विधायक पी.सी. शर्मा, बहुजन समाज पार्टी के सी.आर. गौतम, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया के शैलेंद्र शैली, तृणमूल कांग्रेस के सचिन सिंह, कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के जसविंदर तथा एनसीपी के बृजमोहन श्रीवास्तव सहित चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान वर्चुअली जुड़े।

Related posts

होशंगाबाद जिले में पुलिसकर्मी महिला के साथ मिलकर चला रहे थे “हनी ट्रैप” का गैंग,पुलिस अधीक्षक ने दो पुलिसकर्मी सहित एक महिला पुलिसकर्मी को किया निलंबित

MP SIDHI NEWS TEAM

काले कृषि कानूनों के परिणाम देश में दिखने लगे, कांट्रेक्ट फार्मिंग के नाम पर किसानों से करोड़ों की ठगी-अजय सिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

पेंशनर्स के पेंशन पर बड़ी अपडेट : महंगाई राहत वृद्धि की राह देख रहे 4 लाख 75 हजार सेवानिवृत्त कर्मचारी, 22 मई को मिलेगा नया अध्यक्ष

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!