20.2 C
Madhya Pradesh
November 7, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

छात्रों के लिए बड़ी खबर, 10वीं-12वीं के रिजल्ट पर आई नई अपडेट, बोनस अंक भी मिलेंगे

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। मध्यप्रदेश बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर के छात्रों के रिजल्ट पर बड़ी अपडेट सामने आई है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  24 से 30 अप्रैल के बीच 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे। हालांकि बोर्ड ने अभी तक कोई पुष्टी नहीं की है।हालांकिमूल्यांकन खत्म होने के बाद ही परीक्षा के रिजल्ट की तारीख घोषित की जाएगी।

दरअसल, MP Board की 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 12 मार्च 2022 और 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 10 मार्च 2022 तक आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 18 लाख छात्र शामिल हुए थे ।इसमें 10वीं में 10 लाख  और 12वीं में 7 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे।इन परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन 5 मार्च से शुरू हुआ था और 80% पूरा हो चुका है।1 करोड़ 30 लाख कॉपियों को जांचने के लिए 30000 शिक्षक लगे हुए हैं। वही परीक्षा परिणाम तैयार करने का भी कार्य तेजी से चल रहा है, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह में परिणाम जारी किए जा सकते है।

खास बात ये है कि बोर्ड द्वारा 10वीं-12वीं के विभिन्न प्रश्न पत्रों में गड़बड़ियां पाए जाने पर उन छात्रों को बोनस अंक भी दिए जाएंगे, जिन्होंने प्रश्न को हल किए जाने का प्रयास किया गया हो। इसमें 12वीं का गणित-भूगोल पेपर भी शामिल है। हाई स्कूल और उच्चतर माध्यमिक परीक्षाओं के लिए, 80 अंक थ्योरी सब्जेक्ट्स के लिए और 20 नंबर प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट वर्क के लिए दिए जाएंगे।वही छात्रों को  रिजल्ट घोषित होने के बाद एमपी बोर्ड परिणाम वेबसाइट्स  http://mpresults.nic.in, http://mpbse.nic.in पर उपलब्ध होगा।

आमतौर पर 10वीं-12वीं की परीक्षाएं खत्म होने के 40 दिनों के अंदर रिजल्ट जारी कर दिया जाता है। अभी तक अप्रैल महीने के आखिरी सप्ताह या मई के दूसरे सप्ताह तक 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के रिजल्ट जारी किए जाते थे, लेकिन इस बार चुंकी परीक्षाएं जल्द और नए पैनर्ट पर आयोजित की गई थी, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि 24 से 30 अप्रैल के बीच रिजल्ट जारी किया जा सकता है।  माना जा रहा है कि 10वीं के परीक्षा परिणाम पहले जारी किए जाएंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे MPBSE ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहे, किसी भी किसी भी फेक न्यूज पर भरोसा न करें।

बोर्ड परीक्षा के परिणाम (MP Board 10th Result) आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जारी किए जाएंगे, जहां से छात्र-छात्राएं नतीजे चेक कर सकते हैं। 

  • आधिकारिक वेबसाइट- mpresults.nic.in, mpbse.nic.in पर जाएं।
  • 10वीं, 12वीं के परीक्षा परिणाम 2022 पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और जन्मतिथि का प्रयोग करें।
  • एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे स्क्रीन पर आ जाएंगे।
  • एमपी बोर्ड 10 वीं, 12 वीं के स्कोर कार्ड डाउनलोड करें, प्रिंट आउट लें।

Related posts

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया सब इंस्पेक्टर

MP SIDHI NEWS TEAM

नियमित नियुक्ति होने तक अतिथि विद्वान देते रहेंगे सेवा- हाईकोर्ट जबलपुर

MP SIDHI NEWS TEAM

भिंड पुलिस ने अंधे कत्ल का किया खुलासा : शादी के लिए विधवा महिला को बुलाया, गैंगरेप के बाद मारकर फेंका

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!