29.2 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेश

पैसा डबल करने के बहाने 11 लाख की ठगी करने वाला चिटफंडी गिरफ्तार

ग्वालियर पुलिस ने एक ऐसे चिटफंडी को गिरफ्तार किया है जो लोगों के साथ पैसा डबल करने के  नाम पर धोखाधड़ी और ठगी कर रहा था। आरोपी के खिलाफ एक महिला ने 11 लाख रुपये की ठगी की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी।

ग्वालियर एसएसपी अमित सांघी को मुखबिर ने सूचना दी कि चिटफंड कंपनी बनाकर ठगी करने वाला एक व्यक्ति ग्वालियर आया है बस स्टैंड (Gwalior News) पर शहर से बाहर जाने का प्रयास कर रहा है।  सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और एसएसपी ने  एडिशनल एसपी क्राइम राजेश दंडोतिया को सम्बंधित थाने और क्राइम ब्रांच की टीम के साथ दबिश के निर्देश दिए।

अधिकारियों का निर्देश मिलते ही सीएसपी मुरार रत्नेश सिंह तोमर और डीएसपी क्राइम विजय भदौरिया क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी दामोदर गुप्ता एवं गोला का मंदिर थाना प्रभारी विनय शर्मा की टीम के साथ बस स्टैंड के लिए रवाना हुए।  वहां खड़ा एक युवक पुलिस को देखते ही भागने लगा जिसे पुलिस ने पकड़ लिया।

पकड़े गये आरोपी से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर फरियादी महिला के साथ ठगी की बारदात करना स्वीकार किया गया। पुलिस ने आरोपी राजकुमार वर्मा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ चिटफंड की धाराओं सहित अन्य अलग अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।  पुलिस आरोपी से ठगे गए 11 लाख रुपये के सम्बन्ध में पूछताछ कर रही है।

 ये है पूरा मामला 

आपको बता दें कि न्यू रचना नगर निवासी एक महिला ने 19 अप्रैल 2022 को गोला का मंदिर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी उससे कुछ लोगों ने गोल्डन राज लाइफ केयर कंपनी में पैसा जमा कराया। लेकिन आरोपियों ने ना तो 11 लाख का बांड दिया और न ही पैसे वापस किये। महिला की शिकायत के बाद से पुलिस चिटफंडी की तलाश कर रही थी। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Related posts

20 हजार रुपए में बेच रहे थे प्लाज्मा,टीआई ने कस्टमर बन कर की डील, अस्पताल जयारोग्य का वार्ड बॉय और ऑटो चालक गिरफ्तार,ICU का अटेंडर फरार …..

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह 18 जून को आएंगे सीधी,जिला क्राइसेस मैनेजमेंट समिति की बैठक की करेंगे अध्यक्षता

MP SIDHI NEWS TEAM

पुलिस ने नकली रेमडेसिविर की कालाबाजारी करने वाले गिरोह के सात आरोपियों को किया गिरफ्तार ,इंजेक्शन की खाली शीशी में 25 रुपये का सेफ्ट्रिक्सॉन भरकर 25 से 30 हजार रुपये में थे बेचते

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!