ग्वालियर: जब रक्षक ही भक्षक की भूमिका निभाने लगे तो आम जनता किसके ऊपर विश्वास करें सवाल यह उठता है जब महिला थाने के अंदर ही सुरक्षित नहीं तो समाज में क्या संदेश जाएगा। ऑटो चालक महिला के साथ सोशल मीडिया पर डर्टी चैट करने वाले पुलिस के टीआई को ग्वालियर आईजी ने बर्खास्त कर दिया है दरअसल इस टीआई के ऊपर लंबे समय से प्रकरण दर्ज था और वह फरार चल रहा था गुरुवार की शाम उसे आईजी ने बर्खास्त कर दिया है I हालांकि पुलिस उन्हें पकड़ने में नाकामयाब रही और अब उनको बर्खास्त कर दिया गया है

अक्टूबर 2020 में एक ऑटो चालक महिला ने टीआई के ऊपर सोशल मीडिया पर अश्लील चैट करने के आरोप लगाए थे इतना ही नहीं महिला का आरोप था कि वह जब टीआई से मिलने पहुंची तो उन्होंने उसके साथ छेड़खानी की कंपू थाने के टीआई कैलाश नारायण त्रिपाठी ने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया था और कहा था कि महिला उनको जबरन फंसा रही है लेकिन जब एसपी अमित सांघी ने इस पूरे मामले की जांच की तो महिला के बयानों में सच्चाई पाई गई जिसके बाद टीआई के खिलाफ ना केवल प्रकरण दर्ज किया गया बल्कि उनको सस्पेंड कर दिया गया है I
क्या था पूरा मामला-
टीआई और महिला के बीच अश्लील चैट शुरुआत होने का मामला भी काफी दिलचस्प है दरअसल 18 अक्टूबर 2020 को पुलिस ने एक युवक को शराब नशे में जेएएच अस्पताल के पास पकड़ा था जब इस युवक की पत्नी को यह बात मालूम पड़ी तो वह ऑटो चालक महिला के पास गई और उसे साथ लेकर टीआई के पास पहुंची ऑटो चालक महिला को देखकर टीआई साहब उस पर लट्टू हो गए और फिर उन्होंने उस महिला का नंबर ले लिया फिर क्या था टीआई साहब ने महिला को सोशल मीडिया पर अश्लील चैट भेजना शुरू किया उससे दिन में चार चार बार बात करने लगा उसकी खूबसूरती के कसीदे पढ़ डालें महिला ने यह सब जानकारी महिला बाल विकास के एक व्यक्ति को बताएं जिसने उस महिला की सहायता की और उसे एसपी के पास ले गया जब महिला एसपी के पास पहुंची तब भी टीआई का फोन आया और महिला ने स्पीकर पर उससे बात की जिसके तुरंत बाद एसपी ने टीआई को सस्पेंड कर दिया इसके बाद टीआई पर एफ आई आर दर्ज की गई लेकिन टीआई फरार हो गए और लंबे समय तक फरार रहने के कारण अब उन्हें आईजी अविनाश शर्मा ने बर्खास्त कर दिया है I
पहले भी इन मामलों में टीआई विवादों के घेरे में आ चुके थे-
1. पिछोर थाना में एक महिला के साथ वीडियो बनने पर चर्चा में आए.
2. लॉकडाउन में मुरैना में एक ढाबा खुलवाकर लोगो को खाना खिलाते का वीडियो वायरल हुआ.
3. कोरोना से पति की मौत के बाद थाना पहुंची महिला से अभद्रता कर केविन से भागने का वीडियो वायरल पर चर्चा में आए.
4. 1 महीने तक दुष्कर्म पीड़िता को थाने के चक्कर लगवाए राजीनामा करने पर दबाव डाला.
