23.8 C
Madhya Pradesh
September 23, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

उत्तरप्रदेश पंचायत निर्वाचन 2021 के तृतीय चरण को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक सीधी, मिर्जापुर में हुई बैठक में हुए शामिल , बैठक में पुलिस अधीक्षक सीधी, रीवा, सिंगरौली, मिर्जापुर तथा सोनभद्र के साथ अन्य अधिकारी गण रहे,मिर्जापुर तथा सोनभद्र का बॉर्डर होने के कारण उत्तर प्रदेश पुलिस ने मध्य प्रदेश पुलिस से शांतिपूर्ण चुनाव कराने में सहयोग करने की अपील की..

सीधी । उत्तर प्रदेश राज्य में प्रचलित त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2021 का तृतीय चरण में दिनांक 26 अप्रैल 2021 को मिर्जापुर उत्तर प्रदेश में संपन्न कराया जाना है। जिसके तत्वाधान में पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधीक्षकों को आमंत्रित किया गया जिस में शामिल होने हेतु पुलिस अधीक्षक सीधी पंकज कुमावत मिर्जापुर के क्षेत्र हलिया अंतर्गत बाणसागर गेस्ट हाउस पहुंचे । बैठक में पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर ,पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, पुलिस अधीक्षक जिला रीवा तथा सिंगरौली एवम् अन्य अधिकारी गण भी शामिल हुए।
सीधी, रीवा तथा सिंगरौली उत्तर प्रदेश के जिला मिर्जापुर का सीमावर्ती होने के कारण पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर द्वारा पुलिस अधीक्षक रीवा सीधी तथा सिंगरौली से आगामी चुनाव में शांति व्यवस्था बनाने में सहयोग करने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की ।

Related posts

रजिस्ट्री की गाइड लाइन 30 जून तक यथावत : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

सेवा, समर्पण और राष्ट्र भक्ति स्काउट गाइड की पहचान -कलेक्टर खान

MP SIDHI NEWS TEAM

यूथ कांग्रेस ने मशाल यात्रा के साथ किया पटपरा डीसी का घेराव बिजली के तार में नही बिजली के बिल में करंट – ज्ञान

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!