29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

परदेशीपुरा इंदौर पुलिस द्वारा एक व्यक्ति की सरेआम पिटाई का वीडियो वायरल, बच्चे के सामने ही उसके पिता की पिटाई,बच्चे और परिवार के लोग छोड़ने के लिए लगा रहे गुहार…..

इंदौर की एक मार्मिक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र की है। यहां खाकी ने अपनी इज्जत को खाक में मिलाकर एक बेटे के रुदन के सामने उसके पिता की ऐसी पिटाई की जिसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और प्रदेश के डीजीपी भी बर्दाश्त नही कर पाए, क्योंकि अगर उनके परिवार के साथ ऐसा होता तो वो क्या करते ये बड़ा सवाल है।

पुलिस के आला अधिकारियों ने मास्क नही पहनने वाले के आपराधिक रिकॉर्ड निकालकर टेबल के नीचे अपना मुंह छिपाने की कोशिश की और दोनों पुलिसकर्मियों को बेदखल करने के बजाय उन्हें एसपी ऑफिस में अटैच कर उनके ऊपर कार्यवाही कर दिया गया बात रहे।

क्या है पूरा मामला

घटना इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के फिरोज गांधी नगर मालवा मिल चौराहे की है जहां कृष्णा कुंजिर नामक युवक की दो पुलिस जवान कमल प्रजापत और धर्मेंद्र जाट ने जमकर मारपीट की इस दौरान यश कुंजीर नामक मासूम बेटा पिता को न पीटने की गुहार लगाता दिख रहा ।

पुलिस का क्या कहना है

पुलिस के आला अधिकारी घटना के बारे में खुल कर कुछ कहने से बचते हुए पीड़ित को स्मैक का नशाखोर और पुराना अपराधी बताते हुए उसके पुराने अपराधों का हवाला दे कर अपना बचाव में कर रहे है।

पुलिस की इस गुंडागर्दी और करतूत जो कि मास्क के ठीक ढंग से नही पहनने के कारण की गई है वो वाकई मध्यप्रदेश के लिए शर्मनाक है क्योंकि लोग अब इस वीडियो को देखकर कह रहे है कि इससे अच्छा उन्हें कोरोना हो जाये क्योंकि जब रक्षक ही भक्षक बन जाएगी तो जनता किससे उम्मीद रखेगी और कहाँ जाएगी। वही आम जनता और विपक्ष में बैठी कांग्रेस खुलकर तो बीजेपी के नेता दबी जुबा में ऐसे पुलिसकर्मियों का विभाग से निकाला चाहती है और पीड़ित भी ये कह रहा है कि सुन लो सीएम साहब ऐसे लोगो को भर्ती ही मत करो जो चंद रुपयों को लूटने के लिए मानवता को शर्मसार कर रहा है वो भी ऐसे कठिन समय मे, काहे के सिंघम और काहे के दबंग।

पीड़ित का क्या कहना है

पीड़ित के बच्चे के मुख से पूरी घटना

Related posts

मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गणमान्यजन को किया संबोधित बोले टीकाकरण महाअभियान में प्रबुद्धजन करें सहयोग करें

MP SIDHI NEWS TEAM

संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए 30 अप्रैल तक जनता कर्फ्यू – मुख्यमंत्री श्री चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

ओपन बुक पैटर्न पर प्री-बोर्ड परीक्षा! तय समय पर जमा होगी कॉपी, जानें नया शेड्यूल

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!