28.1 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

भाजपा, भारत को समर्थ और सशक्त बनाने के लिए जनता के दिलों में करती है राज – इन्द्र शरण सिंह चौहान

 

सीधी। आज हमें गर्व है कि विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के हम सब कार्यकर्ता हैं। यह परिवार की पार्टी नहीं बल्कि हर भारतीय की पार्टी है। इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए हमारी चार चार पीढ़ियों ने सेवा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने अनेक कीर्तिमान स्थापित कर जनता जनार्दन के दिलों में राज कर रही है।

  उक्त आशय के विचार भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित सैनिक एवं सरपंच सम्मान के अवसर पर पार्टी के 41 वे स्थापना दिवस पर जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने कहा की धारा 370, ट्रिपल तलाक, राम मंदिर जैसी समस्याओं का समाधान कर भारत माता को समर्पित किया ।श्री चौहान ने कहा कि देश शिक्षा, स्वास्थ्य, अंतरिक्ष, सैन्य एवं प्रगति के प्रत्येक क्षेत्र में स्वावलंबी हो रहा है। विश्व का नेतृत्व करने की ओर अग्रसर है।

 पार्टी एक मिशन- डॉ राजेश 

पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र सेवा का मिशन है। राष्ट्र भक्तों की टोली है। भारत को गरीबी मुक्त एवं विश्व गुरु बनाने का विजन है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सैनिकों एवम् लोकतंत्र को सुदृण किया है। हमारे सैनिक आज अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश हैं। 

युवा मोर्चा ने सैनिक और सरपंचों को किया सम्मानित 

हमारे सैनिक विश्व विजेता-प्रमोद 

अध्यक्षीय उद्बोधन में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी ने कहा कि हमारे सैनिक विश्व विजेता है।युवा मोर्चा स्थापना दिवस पर पूर्व सैनिकों एवं सर्वश्रेष्ठ चयनित पंचायतो के सरपंचों का सम्मान करते हुए स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

युवा मोर्चा ने सैनिक और सरपंचों को किया सम्मानित 

भ्रष्टाचार मुक्त और आदर्श पंचायत के रुप मे विकसित-संजय 

भारत सरकार द्वारा सर्वश्रेष्ठ पंचायतों में से चयनित और पुरस्कृत ग्राम पंचायत बघवारी के सरपंच और भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय से प्रेरित संजय सिंह चौहान सम्मानित होने के पश्चात कहा कि अवार्ड एक कार्य करने की प्रेरणा है। हमारी पंचायत भ्रष्टाचार मुक्त और आदर्श पंचायत है। जनता की मूलभूत सुविधा विकसित करना हमारा प्रयास है। पंचायत भवन, पंचायत का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता रही है। वहीं सर्वश्रेष्ठ पंचायत में शामिल पनमार चौहानन टोला पंचायत के सरपंच, अनेक पुरस्कारों से सम्मानित वीरेंद्र सिंह चौहान नन्हें ने सम्मान प्राप्ति के पश्चात बोले बेटी, पानी, वृक्ष और गोचर भूमि हमारी पंचायत की प्राथमिकता रही है। जिसे हम ने शासन और प्रशासन के साथ साथ जनता के सहयोग से पूर्ण किया है। पूर्व सैनिक कैप्टन बी एस सिंह और महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम सोनी ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष मनोज तिवारी ने किया।

 इस अवसर पर प्रमुख रुप से किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्य परिषद के सदस्य उपेंद्र सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष रामप्रसाद वैश्य, जिला महामंत्री केमला  प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्रमणि दुबे, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान, देव कुमार सिंह चौहान, प्राचार्य राजकुमार सिंह, राकेश मौर्य, संदीप द्विवेदी, अजीत सिंह लल्ला, निशांत मिश्रा कम्पू, पुष्पराज सिंह, शुभम जायसवाल, पूजा सिंह, किरण सिंह ,वीरेंद्र सिंह, निशा सिंह, महिमा तिवारी, कौशलेंद्र सिंह, राकेश सिंह रिंकू, कैप्टन ऐ के द्विवेदी, सूबेदार मेजर जे पी तिवारी, दया शंकर मिश्रा, कैप्टन डी एम सिंह, कैप्टन टी पी सिंह, राधाकांत शर्मा ,राम मिलन नामदेव, रामस्वरूप द्विवेदी ,देशराज सिंह, राज बृजेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, सियासरण, छोटेलाल नामदेव, रमेश प्रसादद्विवेदी, विजेश तिवारी, अरुण मणि मिश्रा, सुरेश सिंह, अरुण सिंह, विक्रमादित्य सिंह, अविनाश मिश्रा, विकास घर द्विवेदी, शिवम सिंह चौहान, प्रमोद त्रिपाठी, राकेश सिंह, संतोष साकेत, गुरु दयाल केवट सहित दर्जनों कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Related posts

यूथ कांग्रेस ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा

MP SIDHI NEWS TEAM

नशे के कारोबार में लिप्त आरोपी मादक पदार्थ स्मैक एवं गांजे के साथ सीधी पुलिस के गिरफ्त में

MP SIDHI NEWS TEAM

22 फरवरी को गुमशुदा हुए नाबालिग शिवम प्रजपति का शव चौथे दिन बाद सूखानाले से हुआ बरामद

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!