24.3 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

बिना लाइसेंस चल रही कीटनाशक कंपनी का गोदाम सील, माल जप्त

इंदौर। शहर के लसूड़िया मोरी में बिना लाइसेंस चल रही कंपनी सनमुखा एग्रीटेक के गोदाम को सील कर दिया गया है। यहां से दो करोड़ का माल भी जब्त किया गया है और कंपनी के जीएम केबीटी राव के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई गई है। कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा दो दिन पहले की गई जांच में यह मामला पकड़ में आने के बाद कार्रवाई की गई है। कृषि विभाग के अधिकारियों को खबर मिली थी कि देवास नाका के पास लसूड़िया मोरी में| सनमुखा एग्रीटेक कंपनी द्वारा कीटनाशी लाइसेंस लिए बिना कीटनाशक दवाओं का भंडारण और बिक्री की जा रही है। तीन दिन पहले वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी व कीटनाशक निरीक्षक राजेंद्रसिंह तोमर, सहायक संचालक विजय जाट और संदीप यादव दल के साथ जांच के लिए पहुंचे तो शिकायत सही पाई गई।

Related posts

जिले में अंकुर अभियान अंतगर्त एक लाख से अधिक पौधों का होगा रोपण

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रदेश में कोरोना के राहत मिली तो डेंगू ने बढ़ाई चिंता, जबलपुर एवं भोपाल में स्थिति चिंताजनक हुई

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रदेश में आज रात से रात्रिकालीन कर्फ्यू, कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद सरकार का फैसला

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!