रविवार रायपुर के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के फाइनल मुकाबले में सचिन तेंदुलकर की टीम ने श्रीलंका लीजेंड्स को 14 रनों की शिकस्त दी। इंडिया लीजेंड्स ने रोमांचक फाइनल मैच में श्रीलंका लीजेंड्स को हराते हुए खिताब अपने नाम कर लिया, इंडिया लीजेंड्स ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में चार विकेट पर 182 रन बनाए जवाब में श्रीलंका ने लीजेंड्स ने 7 विकेट के नुकसान पर 167 रन ही बना पाई।
भारत की तरफ से यूसुफ पठान ने 62, युवराज ने 60 और सचिन तेंदुलकर ने 30 रनों की पारी का खेली।वीरेंद्र सहवाग ने 10 रन बनाए इरफान पठान ने नाबाद 8 रन और एस बद्रीनाथ ने 7 रनों की पारी खेली इंडिया लीजेंड्स ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर181 रन बनाए I
जबकि लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी श्रीलंका लीजेंट्स की तरफ से सनतजयसूर्या ने 43 रन , चिंथका ने 40 रन और वीररत्ने ने 38 रनों की पारी खेली फिर भी श्रीलंका लीजेंड्स को जीत नहीं दिला सके। इंडिया लीजेंड की तरफ से यूसुफ और इरफान पठान ने 2-2 विकेट लिए जबकि मनप्रीत गोनी और मुनाफ पटेल के खाते में 1-1 विकेट आए।

