मध्यप्रदेश प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री ज्ञान सिंह चौहान ने सिंगरौली में कांग्रेस के प्रदेश व्यापी लोकतंत्र सम्मान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी के रूप में जनता को संबोधित करते हुए प्रदेश और केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया।ज्ञान सिंह ने कहा कि महंगाई दिनों दिन बढ़ती जा रही है, आज जब कच्चे तेल का काम कम हो रहा है तो पेट्रोल-डीजल का दाम कम होने के बजाय बढ़ रहे हैं।
प्रदेश महामंत्री ने कहा कि 15 साल के भाजपा सरकार से त्रस्त हो कर जनता ने भाजपा को सत्ता से हटा कर कांग्रेस को मौका दिया था, जनता के फैसले का सम्मान करते हुए उनके भावनाओं का सम्मान करते हुए कमलनाथ सरकार हर क्षेत्र में जनहितैषी काम कर रही थी जिससे भाजपा को लगा कि अब वो दोबारा कभी सत्ता में वापस नही आ सकते, इस लिए बीजेपी ने खरीदफरोख्त करते हुए जनता की चुनी हुई सरकार को अल्पमत में ला कर भाजपा की सरकार बना कर लोकतंत्र की हत्या की है तथा मध्यप्रदेश की जनता को धोखा दिया है।
कांग्रेस महामंत्री ज्ञान सिंह चौहान ने सरकार के विरोध में भाषण देते हुए अनजाने में की नरेंद्र मोदी सरकार की तारीफ-
कांग्रेस के दिग्गज नेता कई बार ऐसे उटपटांग बयान देते रहते हैं जो मीडिया की सुर्खियां बन जाते हैं कुछ ऐसा ही मामला सामने आया जहाँ सिंगरौली में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया के करीबी नेताजी जो सिंगरौली में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुचे थे उन्होंने खुद कांग्रेस पार्टी की सरकार को ही नीचा दिखाने वाला बयान दे डाला नेता जी देश की जीडीपी पर बात करते हुए अपनी ही सरकार को जीडीपी के मामले पर पीछे बता दिया ।
कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री ज्ञान सिंह चौहान ने सिंगरौली जिले में अपने भाषण के दौरान खुद की कांग्रेस सरकार को नीचा बता दिया और मोदी सरकार की अनजाने में तारीफ भी कर डाली असल में महामंत्री ज्ञान सिंह चौहान सिंगरौली में आयोजित लोकतंत्र सम्मान यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे और उन्होंने अपने भाषण के दौरान बताया कि जब कांग्रेस की सरकार थी तो जीडीपी 4.5% थी और अब मोदी सरकार के कार्यकाल में जीडीपी 7% पहुंच गई है भाषण के दौरान कांग्रेस के नेता जी को अपनी भूल का अहसास तक नहीं हुआ और वह लगातार अपना भाषण देते रहे अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है

