28.6 C
Madhya Pradesh
August 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

शिवराज कैबिनेट की बैठक,बैठक में लिए गए कई अहम फैसले-

विधानसभा भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक राष्ट्रगीत ‘वंदेमातरम्’ के गायन के साथ प्रारम्भ हुई I

शिवराज कैबिनेट ने मंगलवार को नई तबादला नीति को मंजूरी दे दी है। मध्य प्रदेश में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले 1 मई से शुरू करने पर चर्चा हुई । गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि नई नीति के मुताबिक जिले में प्रभारी मंत्री को तबादले करने का अधिकार होगा। प्रदेश स्तरीय तबादले यानी एक जिले से दूसरे जिले के लिए विभाग के मंत्री की मंजूरी जरूरी होगी, जबकि प्रथम श्रेणी के अफसरों के तबादले मुख्यमंत्री की स्वीकृति से किए जाएंगे।

सरकार ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना को लागू करने की मंजूरी दे दी है। आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत इस योजना को मध्य प्रदेश में 5 साल के लिए लागू किया जाएगा। इस पर सरकार 491 करोड़ों रुपए खर्च करेगी। कैबिनेट ने आज आंगनबाड़ियों में 3 साल से 6 साल तक के बच्चों को दूध उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। बच्चों को सप्ताह में 3 दिन दूध दिया जाएगा। इसके साथ ही कोरोना काल में अक्टूबर 2020 से जनवरी 2021 तक आंगनबाड़ी बंद होने के कारण 22.81 करोड़ों रुपए मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम से महिला एवं बाल विकास विभाग को उपलब्ध कराने का निर्णय भी लिया गया ।

कैबिनेट ने गृह विभाग के प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए प्रदेश के 42 जिलों में महिला थाना खोलने की मंजूरी दे दी है। इन थानों में स्टॉप के लिए अन्य जिलों के करीब 1492 पुलिसकर्मियों को पदस्थ किया जाएगा। इससे सरकार पर कोई वित्तीय भार नहीं आएगा। वर्तमान में 10 जिलों में महिला थाने संचालित हो रहे हैं।

कैबिनेट ने निर्णय लिया कि गुना बस स्टैंड और सब डिपो को नीलाम किया जाएगा। इसके लिए परिवहन विभाग द्वारा 63 करोड़ रुपए की निविदा को मंजूरी दी गई है। इसी तरह सहकारिता विभाग के प्रस्ताव पर कोलार सनखेड़ा स्थित गृह निर्माण सोसायटी की जमीन 2 करोड़ 25 लाख रुपए में नीलाम करने की कैबिनेट ने अपनी सहमति दे दी| चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर कैबिनेट ने शहडोल में जिला अस्पताल निर्माण के लिए 309 करोड़ 97 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दे दी है।

प्रदेश में अब पशुओं के लिए भी टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश में पशुओं के रोग नियंत्रण के लिए यह बेहद आवश्यक है। पशुपालन और डेयरी विभाग को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। मुरकी सिंचाई परियोजना के लिए 102.45 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है।

Related posts

सात मार्च से सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान का यह प्रथम चरण ,चलेंगे मल्टीमीडिया वाहन..

MP SIDHI NEWS TEAM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्कूल शिक्षा व उच्च शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की

MP SIDHI NEWS TEAM

मंच से गिरे ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, अस्पताल ले जाया गया

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!