
भाजपा प्रत्याशी रीती पाठक का सघन जन संपर्क जारी, मिल रहा भरपूर आशीर्वाद
सीधी। लोकसभा संसदीय क्षेत्र की सांसद और सीधी विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रीती पाठक ने विधानसभा के विभिन्न ग्राम पंचायत में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार ने दलितों का शोषण किया है। 15 महीने की कमलनाथ कांग्रेस की सरकार आई थी तो, उसने गरीबों के कल्याण की संचालित योजनाएं लाड़ली लक्ष्मी, कन्या विवाह, संबल योजना, निराश्रित पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, छात्रों को प्रोत्साहन के लिए साइकिल, स्कूटी, लैपटॉप, छात्रवृत्ति व अन्य सभी प्रकार की योजनाएं बंद करने का महा पाप किया था। भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि कमल की सरकार बनाएं, जिससे गरीब, दलित, शोषित, वंचित और लाडली बहनों के चेहरे की मुस्कान बनी रहे। भारतीय जनता पार्टी ने गरीबों को आत्मनिर्भर बनाया है। वही बेटियों को लॉटरी लक्ष्मी और लाडली बहना के सम्मान से नवाजा है। बुजुर्गों का किया सम्मान भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद श्रीमती रीती पाठक को बच्चे और जवानों के साथ बड़ी संख्या में वृद्ध जनों का भी आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। 95 वर्ष के भी लोग आशीर्वाद देने और सासंद को सुनने उनकी सभा में पहुंच रहे हैं।

भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि अब चुनाव का माहौल है। कई लोग आपको कई चुनाव चिन्ह हाथी, घोड़ा, पालकी, टेंपो, टैक्सी, पंजा अनेक चुनाव चिन्ह लेकर आपके द्वारा पहुंचेंगे। विभिन्न प्रकार के प्रलोभन और वादे करेंगे। किंतु आपको यह स्मरण रखना है कि कांग्रेस के झूठे वादों में और विपक्षियों के प्रलोभन में ना फसते हुए केवल और केवल आगामी 17 नवंबर को कमल की बटन दबाकर समृद्ध शाली सीधी और विकसित मध्य प्रदेश बनाने के अभियान में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए समर्थन देना है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्रमणि दुबे ने बताया कि नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 7 के पश्चात ग्राम पंचायत क्षेत्र रामगढ़, देवछा, देवगढ़, ओबरहा, हस्तिनापुर, जोखरबाह और कुवरी में विशाल जन समुदाय को संबोधित करते हुए अपने लिए वोट मांगे। मंडल अध्यक्ष मुनिराज विश्वकर्मा ने स्वागत भाषण एवं लाडली लक्ष्मी प्रिंसी पाठक ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, पुनीत नारायण शुक्ला, श्यामलाल राठौर, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्रमणि दुबे, मनीला सिंह जी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम सोनी, नगर मंडल अध्यक्ष मुनिराज विश्वकर्मा, डॉ मनोज परिहार, पार्षद आनंद परियानी , जिला मंत्री किसान मोर्चा अभय सिंह, पुष्पराज सिंह, योगेन्द्र सिंह , अरुण सिंह ,आरती सिंह , रन्नू साकेत, मनोज तिवारी, महेंद्र यादव, जितेन्द्र सिंह, अक्षय तिवारी, अजय गुप्ता, नेहा सिंह, हीरालाल कोरी, प्रभात कुशवाहा, प्रमोद, श्रवण सिंह, अशोक, अखिलेश, डॉ विशाल वाधवानी, उप सरपंच अनिल जयसवाल, अनुराग त्रिपाठी, हरीश साहू, दिव्यांशु, दीपेंद्र, बैधनाथ साहू, सुनील कुमार यादव, शकुंतला रावत, रामरति रावत, उर्मिला रावत, बुद्धिसेन प्रजापति उपस्थित रहे।
