24.3 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

संगठित होकर सामूहिक प्रयास करने से जीत सुनिश्चित है:- ज्ञान सिंह

नगरपालिका सीधी चुनावों को लेकर कांग्रेस की अति महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता में नगर पालिका चुनाव सीधी को लेकर कांग्रेस की अति महत्वपूर्ण बैठक जवाहर कांग्रेस भवन सीधी में आयोजित की गई जिसमें जिले के समस्त वरिष्ठ कांग्रेसजन सहित वार्डो के प्रभारी शामिल रहे।

बैठक की जानकारी देते हुए आईटी सेल के अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि आयोजित बैठक में होने वाले नगर पालिका सीधी के चुनावों को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई । सभी उपस्थित सदस्यों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव जिला कांग्रेस अध्यक्ष को दिए। जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा सभी 24 वार्डों में प्रभारियों की नियुक्ति कर उन्हें संबंधित वार्ड में जाकर कांग्रेस के लिए सर्वे एवं जनसंपर्क की सामूहिक जवाबदारी सौंपी गई।

बैठक में अपने विचार व्यक्त करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि होने जा रहे नगर पालिका के चुनावों में हम सभी अपने अपने वार्डो में कांग्रेस द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में समर्पित भाव से लगकर चुनावों में जीत हासिल करे ताकि पालिका में कांग्रेस की जीत तय हो सके हमे कांग्रेस के 18 माह की सरकार के जनहितैषी कामकाज को जनता तक पहुंचना है और वर्तमान भाजपा सरकार के कुशासन के बारे में जनता बताना है नगर पालिका क्षेत्र में गंदगी का आलम है ,लोगो के नाम गरीबी रेखा से काटे गए हैं,गरीबों के राशन कार्ड नहीं बन पा रहे,नल जल योजना का काम आज तक पूरा नहीं हो पाया लोगो को पीने का पानी नही मिल पा रहा पालिका क्षेत्र की सड़के खराब है इन्ही सब समस्यो को लेकर आप पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में जनता के बीच जाए लोग भाजपा की सरकार से ऊब चुके हैं कांग्रेस का हर कार्यकर्ता संगठित होकर सामूहिक प्रयास करें तो कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है।

बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद वर्मा, वरिष्ठ नेता दान बहादुर सिंह एडवोकेट अशोक कोरी , संगठन प्रभारी महामंत्री सुरेश प्रताप सिंह ने भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

बैठक में प्रमुख रूप से सद्भावना प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह वरिष्ठ नेता विनोद मिश्रा, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू , एनएसयूआई अध्यक्ष दीपक मिश्रा,पूर्व युका अध्यक्ष रंजना मिश्रा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अब्दुल समद, श्रीमती रीता सोनी, रमेश प्रताप सिंह, पंकज सिंह किसान प्रकोष्ठ, रोहित मिश्रा एडवोकेट, पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष राजबहोर जायसवाल, सुरेंद्र सिंह बोरा, हरिहर सोनी, नवीन सिंह, प्रकाश परिहार, अखंड प्रताप सिंह, कमल कामदार, हल्के सोनी ,दिलीप सितानी, राम दुलारे चतुर्वेदी, शीला रानी साकेत, गौरी साकेत, तारा सिंह, नीरज गुप्ता,रजनीश श्रीवास्तव, गोविंद गुप्ता, भूपेंद्र सिंह महेंद्र, गेंदलाल कोल,दिनेश पाठक, श्रवण सिंह,आशु कामदार, मोहम्मद हफीज लाला भाई, भैया लाल गुप्ता ,राहुल शुक्ला, जितेंद्र कुमार, पंकज कुमार गुप्ता ,जान आलम, कमलेश सिंह डब्बू, सुखलाल गुप्ता ,दिनेश कुमार, उदय गुप्ता , गीता जयसवाल सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Related posts

कोरोना अपडेट : सावधान सीधी जिले में आज 98 नए कोरोना संक्रमित मिले,राहत की खबर आज 204 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग, 4 और मौत

MP SIDHI NEWS TEAM

आशीष सिंह के निधन पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने जताया शोक

MP SIDHI NEWS TEAM

देश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही भाजपा सरकार बेरोजगारों को रोजगार मिलने तक जारी रहेगा युवाओं का आन्दोलन – विपिन वानखेडे

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!