24.3 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

नगरीय निकाय चुनावों को लेकर मझौली में हुई कांग्रेस की बैठक, कांग्रेस के प्रति समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता को मिलेगा टिकट – ज्ञान सिंह

धौहानी विधानसभा अंतर्गत नगर पंचायत मझौली में होने वाले चुनावों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक चंद्रोदय पैलेस में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व अध्यक्ष चिंतामणि तिवारी एवं आनन्द सिंह शेरगाव के विशिष्ट आतिथ्य एवं ब्लॉक अध्यक्ष संतोष तिवारी एवं प्रदीप दीक्षित की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में नवीन सिंह और एनएसयूआई अध्यक्ष दीपक मिश्रा की विशेष उपस्थिति रही।

बैठक की जानकारी देते हुए आई टी सेल के अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि बैठक के प्रारंभ में राष्ट्र नायक स्व. कुंवर अर्जुन सिंह दाऊ साहब की प्रतिमा पर पुष्पहार चढ़ाकर एवं दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया गया। नगर पंचायत मझौली के चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की अहम बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि पार्टी के प्रति समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को आने वाले चुनाव में पार्टी महत्व देगी हम सबको समर्पित भाव से कांग्रेस पार्टी के लिए काम करके नगर परिषद चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करनी है।

नगरीय निकाय के चुनाव में महिलाओं और युवाओं को भरपूर अवसर पार्टी देगी सर्वे के आधार पर जीतने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी। जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने आगे कहा कि सभी एकजुट होकर चुनाव लड़े जिससे कांग्रेस के ज्यादा से ज्यादा पार्षद चुनावों में जीत कर आए यह चुनाव आने वाले 2023 के चुनावों की दशा और दिशा तय करेगा इसलिए हम सबको पूरी तन्मयता और निष्ठा के साथ पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में समर्पित भाव से काम करके कांग्रेस को विजय दिलाना है।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी चिंतामणि तिवारी ने कहा कि आने वाले नगर पंचायत के चुनावों में पार्टी के प्रति समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता को ही टिकट मिले और पार्टी जिसे भी अपना प्रत्याशी अधिकृत करें हम सबको सारे मतभेद भुलाकर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में निष्ठा से काम करने की आवश्यकता है हम सब संगठित होकर चुनाव लड़ेंगे तो कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद सिंह शेरगांव ने भी चुनावों में एकजुटता को विजय का मूल मंत्र बताया। बैठक में सुधींद्र शुक्ला,मुद्रिका प्रसाद तिवारी, रामसखा सोनी,धर्मेंद्र सिंह,गणेश सोनी,एनएसयूआई अध्यक्ष दीपक मिश्रा,एड. महेंद्र सिंह ने भी चुनावों के संदर्भ में अपने विचार व्यक्त किए।

इनकी रही विशेष उपस्थिति

यमुना प्रसाद वर्मा, संदीप द्विवेदी, तिलकराज सिंह,विदेश सिंह,मनोज तिवारी, सत्येंद्र सिंह सलेहा,इंद्रवली सिंह,भूपाल सिंह,कामता प्रसाद सोनी, कन्हैया लाल गुप्ता,राजकरण सिंह,बृजेंद्र सिंह,संभू सिंह, महेंद्र गौतम, प्रदीप सिंह,सरोज कुमार तिवारी,गोरेलाल रजक,शिव प्रसाद गुप्ता,अरुण कुमार दीक्षित , पुष्पाल दिवेदी, राकेश गुप्ता,ओंकार मिश्रा,चंद्र प्रकाश यादव, दिग्विजय सिंह,शिवराज कोल पार्षद, दिव्यांशु शुक्ला,विजय बहादुर,गोकुल यादव,रत्नेश कुमार साकेत,इंद्रभान रजक,दीनू सिंह,रामबहोर बैस,मनबोध कुशवाहा,जतिन तिवारी,विनोद सिंह सेंगर,प्रवीण तिवारी,अनुज भूर्तिया, एश्वर सिंह गौतम,राजेश रजक,राजकुमार रजक।

नगरपालिका के वार्ड 13 में जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने किया जनसंपर्क

नगर पालिका सीधी में होने जा रहे चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह में आज वार्ड क्रमांक 13 जायसवाल कॉलोनी में नुक्कड़ सभा के माध्यम से जनसंपर्क किया।सभा का आयोजन कांग्रेसनेत्री तारा सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अर्जुन सिंह, डाक्टर गोविंद सिंह, नारायण सिंह, रजनीश श्रीवास्तव, पिंटू सिंह,लाला खान, आरती सिंह, महाजन जायसवाल विशेष रूप उपस्थित रहे। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि आज प्रदेश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है सरकार ने उज्ज्वला के सिलेंडर तो बांट दिए लेकिन महंगाई के कारण माताएं बहने उसे भराने में सक्षम नहीं है सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी को भाजपा की सरकार ने खत्म कर दिया, खाने-पीने की चीजों से लेकर सब्जियों तक की कीमतें आसमान छू रही हैं एक आम आदमी का गृहस्ती चलाना भी मुश्किल हो रहा है कांग्रेस के समय में 35 किलो अनाज का वितरण किया जाता था आज उसे घटाकर 25 किलो कर दिया गया नगर पालिका में अव्यवस्था चरम पर है लोगों के राशन कार्ड नहीं बन पा रहे हैं गरीबी रेखा से बहुत सारे लोगों के नाम काट दिए गए नगर पालिका क्षेत्र में चारों तरफ गंदगी का आलम है आवास योजना के मकान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को बांटे जा रहे हैं वास्तविक गरीब वंचित व्यक्ति को इस सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है और जिन्हें मिला भी है वह महंगाई के कारण अपना आवास नहीं बना पा रहे हैं मैं कांग्रेस पार्टी की तरफ से सरकार से यह मांग करता हूं की आवास योजना की राशि बढ़ाई जाए, कांग्रेस पार्टी आपकी समस्याओं को लेकर 15 जून के बाद नगरपालिका का घेराव करने जा रही है आप सब के सहयोग से कांग्रेस पार्टी आपके हक की लड़ाई लड़ेगी, कांग्रेस पार्टी जब जब सत्ता में थी उसने हमेशा अंतिम पायदान के व्यक्ति का ध्यान रखा है कांग्रेस पार्टी ही आपकी सच्ची हितैषी है आने वाले नगर पालिका के चुनावों में आप सब कांग्रेस पार्टी का सहयोग करें मुझे पूरा विश्वास है आप सब के सहयोग से नगरपालिका के चुनावों में कांग्रेस पार्टी होगी की जीत होगी, कांग्रेस पार्टी आपकी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रतिबद्ध है।

Related posts

कोविड-19 के लक्षणों को नजरअंदाज करना हो सकता है जानलेवा – कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना अपडेट : राहत की खबर आज 89 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग, जिले में आज 20 नए कोरोना संक्रमित मिले

MP SIDHI NEWS TEAM

लाकडाउन को लेकर हाई अलर्ट सीधी कलेक्टर रविंद्र चौधरी…..कोरोना गाईड लाइन के नियमों का पालन ना करने वाले सुधर जाय, नहीं जाएंगे जेल…

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!