28.1 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
Uncategorizedमध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश पंचायत चुनाव : तीन चरणों में होंगे पंचायत चुनाव; आज से आचार संहिता लागू, 25 जून से 8 जुलाई तक मतदान

भोपाल में मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयुक्त की प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही है। प्रदेश में निकाय चुनाव से पहले पंचायत चुनाव होंगे। आने वाले बारिश के मौसम तो देखते हुए पंचायत चुनाव पहले कराए जाएंगे। सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा मतदान। पंचायत चुनाव ईवीएम से नहीं होंगे। मतपत्रों के जरिए चुनाव होगा। वोटिंग के लिए मतदाता पहचान पत्र जरूरी। परिणामों की घोषणा ब्लॉक मुख्यालय पर की जाएगी। पंचायत चुनाव तीन चरणों में होंगे। चुनाव 4 लाख पदों के लिए होंगे। नामांकन 30 मई से भरे जा सकेंगे। नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 10 जून दोपहर 3 बजे तक है। पहले चरण में 25 जून को 115 जनपद पंचायतो में चुनाव होंगे। इसके लिए 27049 मतदान केंद्र
बनाए गए हैं। दूसरे चरण में 1 जुलाई को 106 जनपद पंचायतें हैं। ग्राम पंचायतों की संख्या 7661 है। दूसरे चरण में 23,988 केंद्रों पर मतदान होगा। तीसरे चरण का मतदान 8 जुलाई को होगा। इसमें सिर्फ 92 जनपद पंचायतें हैं ।

प्रत्येक चरण में 6649 ग्राम पंचायतें हैं। जबकि मतदान केंद्र 20606 हैं। 5 जिलों में एक चरण में ही चुनाव हो जाएगा। 8 जिलों में दो चरणों
में पंचायत चुनाव होंगे। बाकी 39 जिलों में तीन चरणों में चुनाव होगा। मतगणना 14 जुलाई को होगी। जबकि जिला पंचायत सदस्य का परिणाम 15 जुलाई को आएगा।

Related posts

भांजे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर मामी के साथ गैंगरेप किया

MP SIDHI NEWS TEAM

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को की गई मशीनें डोनेट पूर्व नेता प्रतिपक्ष की प्रेरणा में जारी है राहत भरे कार्य

MP SIDHI NEWS TEAM

सीएम शिवराज ने प्रदेश की बेटियों-महिलाओं के लिए की बड़ी घोषणा

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!