25.2 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

पेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर केंद्र सरकार ने की बड़ी घोषणा, घटाया उत्पाद शुल्क

गुरुवार को केंद्र सरकार की ओर से वितमंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल और डीजल (price of petrol and diesel) की कीमतों को लेकर एक बड़ी घोषणा की है। यह घोषणा जनता के लिए खुशी से कम नहीं है। अब देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट होगी। बता दें की आज निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल के केन्द्रीय उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर की कटौती और डीजल के उत्पाद शुल्क में 6 रुपये प्रति कटौती की घोषणा की है। इसी के साथ अब देश में पेट्रोल की कीमतों में 9.5 रुपये की गिरावट और डीजल की कीमतों में 7 रुपये की गिरावट देखी जा सकती है।

हालांकि आज सुबह तक यह कहा जा रहा था की ईंधन की कीमतों में वृद्धि होगी, लेकिन केंद्र सरकार के इस फैसले ने सबको हैरान कर दिया है। यूक्रेन-रूस के बीच हो रहे जंग के कारण 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद ईंधन की कीमतों में तेजी देखी गई, जिसने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया। लेकिन 6 अप्रैल 2022 के बाद से ही ईंधन की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं हुई। हाल ही तेल की खपत बढ़ने का आंकड़ा भी सामने आया है।

Related posts

भारत ऑक्सीजन के लिए हांफ रहा है,भारत सरकार को इस अक्षमता और शालीनता के लिए धन्यवाद-राहुल गांधी

MP SIDHI NEWS TEAM

CBSE 12th बोर्ड परीक्षा की तिथियां 1 जून को कि जाएगी घोषित

MP SIDHI NEWS TEAM

पंजाब चुनाव के लिए अकाली दल से बहुजन समाज पार्टी का गठबंधन,मायावती ने बताया नई राजनीतिक व सामाजिक पहल

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!