29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

बीते दिन देश में कोरोना के 2,568 नए केस मिले, दिल्ली में 1,076 नए मामले

देश पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 2,568 नए केस मिले हैं। वहीं, 20 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, 5 दिनों बाद कोरोना मामलों में थोड़ी कमी हुई है। 27 अप्रैल से देश में लगातार 5 दिन तक कोरोना के 3 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे थे।

इसके साथ ही कोरोना के एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों में भी कमी देखने को मिली है। एक्टिव केस में घटकर 13,137 हो गए हैं। बीते दिन देश में एक्टिव केस 19,500 की संख्या 19,500 थी।

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना कहर बरपा रहा है। सोमवार को यहां 1,076 नए केस सामने आए। शनिवार को 1,520 नए केस मिले थे। बता दें कि दिल्ली में बीते कई दिनों से हजार से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। गनीमत की बात यह है कि बीते दिन दिल्ली में कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई।

राजधानी में दैन‍िक मरीजों की संक्रमण दर 4.89 से बढ़कर 6.42 हो गई। वहीं द‍िल्‍ली में कुल संक्रम‍ित मरीजों का आंकड़ा भी बढ़कर 5,744 हो गया है।

दिल्ली के आलावा और राज्यों में कोरोना की स्थिति की बात करें तो महाराष्ट्र में 92 केस, उत्तर प्रदेश में 193 केस, केरल में 296 और हरियाणा में 439 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 24 घंटे में हुई 34 मौतों में से 29 सिर्फ केरल में हुई हैं।

लोगों को वैक्सीन लेने के लिए मजबूर नहीं कर सकती सरकार
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि किसी भी व्यक्ति को वैक्सीनेशन के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता है। जस्टिस एल नागेश्वर राव और जस्टिस बीआर गवई की बेंच ने सुनवाई करते हुए कहा कि आर्टिकल-21 के तहत व्यक्ति की शारीरिक अखंडता बिना अनुमति नहीं भंग की जा सकती है। ऐसे में देश में वैक्सीनेशन अनिवार्य नहीं किया जा सकता है। 

Related posts

दुष्कर्मी आसाराम मौत की खबर से मची खलबली, जानिए पूरा सच

MP SIDHI NEWS TEAM

खाई में गिरी 30 सवारों से भरी HRTC बस, कई घायल

MP SIDHI NEWS TEAM

दिल्ली हरियाणा समेत इन राज्यों को केंद्र की चिट्ठी, कोरोना मामलों पर अलर्ट रहने को कहा

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!