20 C
Madhya Pradesh
November 8, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला स्तरीय त्रिदेव प्रशिक्षण कार्यशाला स्थानीय वैष्णवी गार्डन में हुई संपन्न

सीधी । भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला स्तरीय त्रिदेव प्रशिक्षण कार्यशाला स्थानीय वैष्णवी गार्डन में मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश मंत्री और जिला संगठन प्रभारी राजेश पांडेय एवं भाजपा जिला अध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान की अध्यक्षता में एवं पूर्व जिला अध्यक्ष के के तिवारी की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुई l

बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए ये त्रिदेव, पार्टी के पालन हार – प्रदेश मंत्री पाण्डेय

कार्यशाला में जिले के सभी जिला पदाधिकारियों के साथ साथ15 मंडलों के मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं मंडल प्रशिक्षक, मुख्य वक्ता, आईटी सेल के प्रभारी को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री एवं संगठन प्रभारी राजेश पांडे ने कहा कि त्रिदेव हमारी पार्टी के पालनहार है। त्रिदेव याने बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बी एल ए इनकी सजगता और सरलता से एवं समर्पण एवं लोकप्रियता से हम पार्टी के जनाधार को 51% से भी अधिक तक ले जाएंगे। यह त्रिदेव हमारी पार्टी के पाल खेवनहार हैं। इनका प्रशिक्षण जितना अच्छा होगा, बूथ स्तर पर हमारी पार्टी का कार्य उतना ही उत्तम होगा। सभी प्रशिक्षण प्राप्त करने उपरांत इनके प्रशिक्षण हेतु स्वयं को तैयार करें l मुख्य वक्ता श्री पांडे ने प्रशिक्षण में करणी कार्यों को विस्तार से समझाया।


प्रशिक्षण के माध्यम से बूथ समितियां स्वाबलंबी एवं आत्म निर्भर बनकर, पार्टी के जनाधार को बढ़ाने में होंगी सहायक – इंद्र शरण

भाजपा जिला अध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान ने अध्यक्षीय उद्बोधन में पार्टी पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि बूथ समितियों के सत्यापन व बूथों में बनाए गए अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए जिसे पार्टी ने त्रिदेव की संज्ञा दी है। इन सभी की कार्यशाला मंडल स्तर पर 30 अप्रैल और 1 मई को आयोजित किया जाना सुनिश्चित हुआ है l आज की कार्यशाला में मण्डल स्तरीय कार्यशाला के निमित्त कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण, प्रतिक्षण इस अवधारणा को चरितार्थ करते हुए भाजपा के कार्यकर्ता मतदान केंद्र समिति को सशक्त समृद्ध और स्वावलंबी बनाने के लिए बूथ समितियों का प्रशिक्षण कर रहे हैंl भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने बताया कि बूथ अध्यक्ष एवम बूथ समिती अपने आप में एक सक्षम इकाई भविष्य में सिद्ध होगी l बूथ समिति भविष्य में संगठन के सभी कार्यक्रम और कार्यपद्धती को अंगीकार करते हुए मतदान केंद्र को सुद्रढ बनाएगीl
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री डॉ मनोज मिश्रा एवं आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री विवेक कोल ने किया।

Related posts

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने जताया शोक

MP SIDHI NEWS TEAM

स्व.सरोज सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर समाधिस्थल पर पुष्प अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि

MP SIDHI NEWS TEAM

मनोज पाठक की मृत्यु मेरे लिए पीड़ादायक है, मैं निस्तब्ध हूँ -अजय सिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!