27.8 C
Madhya Pradesh
June 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशरोजगार समाचार

मध्यप्रदेश में मेडिकल फील्ड में निकली भर्ती : शहरी हेल्थ एंड वेलनेस में संविदा स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट की निकली भर्ती

सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे प्रदेश भर के लोगों के लिए खुशी की खबर है उम्मीदवारों। मध्यप्रदेश में मेडिकल फील्ड में शहरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में कुल 1222 पदों पर भर्ती की जाएगी। संविदा स्टाफ नर्स के 611 और संविदा फार्मासिस्ट के 611 पदों के लिए एक मई से ऑनलाइन आवेदन की लिंक ओपन होगी। 30 मई तक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

कोरोना संकटकाल में सेवाएं देने वाले अस्थाई कर्मचारी 31 मार्च को हटाए जाने के बाद भर्तियों की मांग करते आ रहे हैं। गुरुवार को प्रदेश भर के फार्मासिस्टों ने जेपी अस्पताल परिसर स्थित फार्मेसी काउंसिल के दफ्तर पर प्रदर्शन कर फार्मासिस्टों की भर्तियां कराने की मांग की थी।

OBC को मिलेगा 27% आरक्षण का फायदा

NHM द्वारा निकाली गई भर्तियों में इस बार अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा। संविदा स्टाफ नर्स और संविदा फार्मासिस्ट के पदों में से 27 प्रतिशत ओबीसी के लिए रिजर्व किए गए हैं। अनारक्षित के लिए 27%, EWS के लिए 10%, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 20%, अनुसूचित जा (SC) के लए 16% और दिव्यांगों के लिए 6 प्रतिशत पद आरक्षित किए गए हैं।

Related posts

मुनव्वर राणा की बढ़ीं मुश्किलें, गुना में एफआईआर दर्ज, तालिबान से की थी महर्षि वाल्मीकि की तुलना

MP SIDHI NEWS TEAM

बरसों की दोस्ती पर भारी पड़ा एक थप्पड़ : दोस्त ने सामने से मार दी गोली, हत्या के आरोपी को एक दिन पहले मारा था थप्पड़

MP SIDHI NEWS TEAM

9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए माशिमं की बड़ी तैयारी, आदेश जारी, छात्रों के लिए जानना जरूरी

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!