27.8 C
Madhya Pradesh
June 4, 2026
MP Sidhi News
मेरा विंध्य

15 दिन के अंदर किरायेदारों की जानकारी थाने में नहीं दी तो मकान मालिकों पर आपराधिक प्रकरण होगा दर्ज -थाना प्रभारी मोरवा

सिंगरौली । पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के निर्देश पर थाना प्रभारी मोरवा द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले किरायेदारों की जानकारी इकट्टा की जा रही है तथा सभी मकान मालिकों की भी है जवाबदारी है कि थाना आकर या संबंधित क्षेत्र के थाने के बीट प्रभारियों या बीट मुंशियों के पास जाकर अपने किरायेदारों की सूची एवं उनका आधार कार्ड मोबाइल नंबर जमा करावे और सत्यापन करवाएं यह अभियान 15 दिन का चलाया जा रहा है इसके बाद ऐसे मकान मालिकों एवं किराएदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जो अपने किरायेदारों की जानकारी थाने में नोट नहीं कराएंगे ऐसे मकान मालिकों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में अपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाएगा।

थाना प्रभारी मोरवा द्वारा आम लोगों से यह अपील की है कि आकर थाने में इसकी जानकारी दें कि कौन किराएदार कहां से आकर रह रहा है और कितने दिनों से रह रहा है और कहां किस कंपनी अथवा किस प्रयोजन से यहां किराए में रहकर कार्य कर रहा है

Related posts

मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा- बिजली समस्या और महंगाई रैगांव उपचुनाव में भाजपा को पड़ सकती है भारी

MP SIDHI NEWS TEAM

रीवा में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, रात 9 बजे पति से हुई थी आखिरी बात

MP SIDHI NEWS TEAM

सिरफिरे ने बंदूक की नोक पर अपने ही परिवार को बनाया था बंधक,12 घंटो बाद पुलिस के सक्रियता से मिली से आजादी…

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!