24.9 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा, नियुक्त किए गए प्रभारी 

सीधी। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान की अगुआई में पूरे जिले के सभी मंडलों के बूथ स्तर पर मनाने की जोरदार तैयारियां की जा रही हैं।

स्थापना दिवस को कई मामलों में ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने जिला और मंडलों के प्रभारी नियुक्त किए हैं। स्थापना दिवस अभियान के जिला प्रभारी वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर देवेंद्र त्रिपाठी को बनाया गया है जबकि मंडलों के प्रभारियों में रामपुर बद्रीश मिश्रा, चुरहट डॉ राजेश मिश्रा, खड्डी प्रमोद द्विवेदी, पटपरा अनिल पांडे, सेमरिया अखिलेश पांडे, सीधी नगर देव कुमार सिंह चौहान, कुचवाही अमित प्रधान, बरम बाबा अशोक पटेल, सिहावल ज्योति कुशवाहा, बहरी अंजू पाठक, सोनवर्षा डॉ विक्रम सिंह चौहान, मझौली डॉ मनोज मिश्रा, मड़वास विवेक कोल, कुसमी पूजा सिंह कुशराम, पोडी लवकेश सिंह को बनाया गया है ।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि जिला पार्टी कार्यालय में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण एवं अन्य कार्यक्रम के पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल सम्बोधन उपरांत जिले के प्रमुख मार्गो से पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी । अभियान को ऐतिहासिक और शानदार बनाने के लिए मंडल और बूथ स्तर पर व्यापक कार्य योजना तैयार की गई है।

Related posts

करंट लगने से एक और बाघिन की मौत,संदिग्धों से पूछताछ जारी

MP SIDHI NEWS TEAM

कोविड-19 से बचाव करते हुये मनाएं होली का त्यौहार ADM हर्षल पंचोली ने आमजनों से अपील-कानून व्यवस्था बनये रखने के लिये तहसीलदारों की लगाई ड्यूटी……..

VIKASH KUMAR DWIVEDI

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने शिवराज सिंह पर कसा तंच कहां स्वास्थ्य आग्रह न करके मिथ्याग्रह कर रहे हैं…आक्सीजन की कमी ने मरीजों से प्राणवायु छीन ली,शिवराज सिंह वास्तविकता से दूर होकर जनता और खुद के साथ किया धोका ….

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!