29.4 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

नायब तहसीलदार को कोर्ट की जमकर फटकार, रेप के आरोपी की पहचान का मामला

 रेप पीड़ित बच्ची से आरोपी की पहचान कराए जाने के तरीके से नाराज कोर्ट ने नायब तहसीलदार को जमकर फटकार लगाई है, इस मामले की सुनवाई सोमवार को विशेष न्यायाधीश वर्षा शर्मा की कोर्ट में हुई। दरअसल  मामला गुना का है। जहां 8 साल की बच्ची से रेप से मामले में कोर्ट ने गुना के नायब तहसीलदार को लेकर सख्त टिप्पणी की है। नायब तहसीलदार ने बच्ची की शिनाख्त परेड में लापरवाही बरती थी और नियमों से हटकर आरोपी की पहचान करवाई, तत्कालीन नायब तहसीलदार भारतेंदु यादव ने पीड़ित बच्ची और आरोपी का सीधे सीधे आमना सामना करवा दिया और फिर पीडिता के पहचान करते ही सामने ही आरोपी के सिर पर हाथ रख दिया, जबकि नियमानुसार पीड़िता की पहचान समस्त बिंदुओं पर छिपाई जाती है। इस तरह से पहचान कराए जाने पर कोर्ट ने बेहद नाराजगी जताते हुए कहा  कि नायब तहसीलदार जैसे पद पर आसीन अफसर को इतना भी ज्ञान नहीं है कि पॉक्सो एक्ट के मामले में छोटी बच्ची से किस प्रकार आरोपी की शिनाख्त कराई जाती है।

यह  मामला 2020 का है। जब गुना के सिरसी इलाके में 13 सितंबर को 8 साल की बच्ची खेत पर खीरा खाने गई थी। इसी दौरान आरोपी 22 साल  के अरुण बारेला उसे जबरदस्ती पास के खेत में ले गया। जहां उसने बच्ची के साथ रेप किया। बच्ची ने जब खुद को बचाने का प्रयास करते हुए चिल्लाया तो आरोपी ने उसका गला दबा दिया और उसे मृत समझकर फेंक कर चला गया, दूसरे व्यक्ति ने बच्ची को देख परिवार वालों को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच के बाद पुलिस ने अभियोग पत्र कोर्ट में पेश किया। करीब डेढ़ वर्ष चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने अरुण बारेला को उम्रकैद सुनाई।

Related posts

50 फीट नीचे खाई में गिरा पिकअप वाहन, 2 की मौत, 20 से अधिक घायल

MP SIDHI NEWS TEAM

बंधुआ मजदूर बना युवती के साथ दुष्कर्म,आरोपी के खिलाफ बलात्कार की धारा में मामला पंजीबद्ध

MP SIDHI NEWS TEAM

गरिमा के खिलाफ जाने पर बोले- अरे! सदन चलेगा, तो गरिमा रहेगी न; अकेला नहीं पड़ा, पूरी पार्टी मेरे साथ-जीतू पटवारी 

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!