29.9 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

मुनादी होते ही तख्ती लटकाकर थाने पहुंचा अपराधी, बोला- ‘मैं सरेंडर कर रहा हूं, गोली मत मारो’

योगी आदित्यानाथ द्वारा सीम पद की शपथ लेते ही एक बार फिर अपराधी खौफजदा हैं. इसी बीच फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने मुनादी की तो हड़कंप मच गया. फिरोजाबाद में एक अपराधी गले में तख्ती डालकर आत्मसमर्पण करने पहुंच गया. उसने तख्ती पर लिखा,'मैं सरेंडर कर रहा हूं. मुझे पुलिस गोली न मारे.

उत्तर प्रदेश में शपथ ग्रहण के साथ ही बुलडोजर बाले बाबा का खौफ एक बार फिर से दिखने लगा है. योगी सरकार पार्ट 2 के साथ ही यूपी पुलिस एक बार फिर एक्शन में आ गई है. फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज में अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए 82 सीआरपीसी की नोटिस जारी कर कार्रवाई की गई. फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने गांव में डुगडुगी बजवाई तो अपराधियों में हड़कंप मच गया. एक अपराधी गले में तख्ती डालकर आत्मसमर्पण करने मुझे गोली मत मारो की गुहार लगाता हुआ पहुंच गया.

पूरे उत्तर प्रदेश में पुलिस अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है. योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो पुलिस ने चुनाव के बाद दोबारा कार्रवाई को तेज कर दिया. पुलिस ने फरार अपराधियों की जानकारी देने वालों को इनाम देने की भी घोषणा की है. फरार चल रहे कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई जगह मुनादी करा दी है. आरोपियों के घर पर नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं. इस बीच पुलिस ने लाउडस्पीकर लागकर ऐलान कर दिया है कि अपराधी सरेंडर कर दें, अन्यथा वह कुर्की करेगी. इसे देखते हुए भयभीत होकर अभियुक्त हिमांशु उर्फ हनी ने थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया.

Related posts

शिवराज सरकार का पेश बजट रामराज्य की ओर बढ़ते कदम -रीति पाठक

MP SIDHI NEWS TEAM

जेई से तंग आकर लाइनमैन ने खुद को लगाई आग

MP SIDHI NEWS TEAM

बाॅलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन अपने परिवार और दोस्तों के साथ पहुँची बांधवगढ़

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!