23.4 C
Madhya Pradesh
September 23, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

कांग्रेस को झटका, MP यूथ कांग्रेस प्रभारी ने दिया इस्तीफा, “आप” की सदस्यता ली

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों की तैयारी कर रही कांग्रेस (MP Congress)  को झटका लगा है। यूथ कांग्रेस के मध्य प्रदेश प्रभारी अंकित डेढ़ा ने यूथ कांग्रेस से इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी (AAP) की सदस्यता ग्रहण कर ली। अंकित ने अपने ट्विटर पर पोस्ट शेयर कर इसकी घोषणा की है।

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी अंकित डेढ़ा ने आज 9 मार्च को दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले ली।  उन्होंने ट्वीट कर जानकारी देते हुए लिखा – आज मैंने अरविन्द केजरीवाल से प्रभावित होकर दिल्ली में आम आदमी पार्टी ज्वाइन की और कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। आम आदमी पार्टी मज़दूरों, किसानों, मज़लूमो, शोषितों, उत्पीड़ित, वंचितों और सर्व समाज के उत्थान की पार्टी है।

आपको बता दें कि अंकित डेढ़ा NSUI के राष्ट्रीय महा सचिव और दिल्ली NSUI अध्यक्ष रह चुके हैं। दिल्ली नगर निगम चुनावों से ठीक पहले अंकित का पार्टी छोड़ना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।  उधर मध्य प्रदेश के लिहाज से भी ये कांग्रेस को झटका है। अंकित मध्य प्रदेश में छिंदवाड़ा और जबलपुर संभाग के प्रभारी थे।

मप्र कांग्रेस मिशन 2023 की तैयारी कर रही है, इस बार पीसीसी अध्यक्ष कमल नाथ युवाओं पर खास फोकस रखने की बात कई बार कर चुके हैं ऐसे में यूथ कांग्रेस प्रभारी द्वारा मध्य प्रदेश छोड़कर जाना पार्टी को नुकसान पहुंचा सकता है।  आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर भी बवाल मच चुका है जिसके बाद पूरी कार्यकारिणी भांग कर दी गई और महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भी पद से हाथ धोना पड़ा।

Related posts

बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइन, 1 अप्रैल से होंगे प्रभावी……

MP SIDHI NEWS TEAM

जबलपुर में जीआरपी पुलिस की बड़ी लापरवाही, कोरोना पॉजिटिव आरोपी को दूसरे निगेटिव आरोपी के साथ शहर में कराया पैदल मार्च…

MP SIDHI NEWS TEAM

MP में एक्टिव केस 280 पार, आज 42 नए पॉजिटिव, इन जिलों ने बढ़ाई चिंता, CM ने बुलाई बैठक

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!