28.3 C
Madhya Pradesh
June 5, 2026
MP Sidhi News
मेरा विंध्य

माजन बगीचा के पास यार्ड बना , अवैध डीजल पेट्रोल के कारोबार का अड्डा

सिंगरौली: सिंगरौली जिला मुख्यालय से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित माजन बगीचा बेहद चर्चाओं में बना हुआ है दरअसल आए दिन डीजल चोरी की खबरें निकल कर सामने आ रहे हैं अवैध डीजल के कारोबार में लिप्त गुर्गों ने माजन बगीचा को नए अड्डे के रूप में डीजल पेट्रोल के अवैध कारोबार के लिए चुना है अब यह कारोबार यहां तेजी से फलने फूलने भी लगा है गौर करने वाली बात है कि अवैध डीजल पेट्रोल का कारोबार करवा कौन रहा है। जिला कलेक्टर ऑफिस एवं एसपी ऑफिस से चंद किलोमीटर की दूरी पर ही स्थित है इसके बाद भी पुलिस इस अवैध काम को रोकने में असमर्थ है पुलिस की इस असमर्थता के पीछे क्या वजह है यह भी जांच का विषय है माजन बगीचा नवानगर थाना क्षेत्र की सीमा में आता है

आसानी से उपलब्ध हो जाता है सस्ते दर पर डीजल और पेट्रोल

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार माजन बगीचे का यह अवैध डीजल पेट्रोल का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है इसके पीछे कहीं न कहीं पुलिस का संरक्षण कहना कोई बड़ी बात नहीं है आखिरकार कैसे मुख्य मार्ग पर स्थित जिला मुख्यालय के करीब इन अवैध कार्यों को करने वाले लोगों के हौसले ऐसे ही बुलंद है।

राजनीतिक संरक्षण से नहीं किया जा सकता इनकार

अवैध डीजल पेट्रोल के इस कारोबार में राजनीतिक संरक्षण की बात थी सूत्र बताते हैं सत्ता पक्ष के कुछ नेताओं का संरक्षण अवैध कार्यों को करने वालों को प्राप्त है जिस कारण से यह कारोबार लगातार सुर्खियों में बना हुआ है और शायद यही वजह है कि पुलिस भी इस पूरे मामले पर हाथ डालने से कतराती नजर आ रही है।

₹80 लीटर की दर से मिलता है पेट्रोल तो डीजल 60 :सूत्र

माजन बगीचे में पेट्रोलियम पदार्थों के अवैध कारोबार में यदि पेट्रोल के दामों की बात करें तो यहां पर पेट्रोल मात्र ₹80 प्रति लीटर की दर से उपलब्ध हो जाता है और डीजल 60 रुपये परंतु सबसे बड़ी बात यह होती है की खुलेआम इस तरह से अवैध कारोबार करने वाले लोगों पर पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी कार्यवाही नहीं कर रहे हैं इससे माफियाओं के हौसले बढ़ रहे हैं और आम जनता में भय का माहौल व्याप्त हो रहा है।

Related posts

अचानक बाढ़ का पानी आने से डूबकर दो बहनों की मौत, एक लापता; झाड़ियों में फंसने से 6 साल की बच्ची बची

MP SIDHI NEWS TEAM

भाजपा से मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने झोलाछाप डॉक्टरों को बताया देवदूत,कहा झोला छाप डॉक्टरों को भी दिया जाए कोरोना योद्धा का दर्जा

MP SIDHI NEWS TEAM

शहडोल मेडिकल कॉलेज का नाम जनरल बिपिन रावत के नाम पर रखने की मांग

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!