18.1 C
Madhya Pradesh
November 7, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

10वीं-12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, 14 से थानों में भेजे जाएंगे प्रश्नपत्र

मध्‍य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए काम की खबर है। 12वीं परीक्षा के लिए इच्छुक परीक्षार्थी आज 12 फरवरी से 14 फरवरी 2022 तक नियत शुल्क के साथ संशोधन कर सकते है।  14 फरवरी 2022 के बाद प्राप्त आवेदन और परीक्षा केंद्र पर किए गए विषय संशोधन मान्य नहीं किए जाएँगे।ध्यान रहे है कि संशोधन में केवल परीक्षार्थियों को फोटो, माध्यम और विषय संशोधन की सुविधा प्रदान की गई है।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी MPBSE की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर जानकारी ले सकते है। इसके अलावा परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र 14 फरवरी 2022 सोमवार से थानों में भेजे जाएंगे। परीक्षा केंद्राध्यक्ष व सहायक केंद्राध्यक्षों ने प्रश्न पत्र व गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस की मौजूदगी में रवाना होंगे। परीक्षा केंद्रों के नजदीकी थानों में दो दिन में प्रश्न-पत्र व परीक्षा से जुड़ी गोपनीय सामग्री पहुंचाई जाएगी। वही नकेल के लिए संयुक्त संचालक DEO की 3-3 टीमें औचक निरीक्षण करेंगी और कोई गड़बड़ी होने पर मौके पर मौजूद अधिकारी द्वारा तत्काल प्रभाव से सूचना दस्ते को दी जाएगी, ताकी तुरंत कार्रवाई की जा सके।

इसके अलावा जिले स्तर पर कलेक्टर की टीम भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेगी।माशिमं ने निर्देश दिए हैं कि सभी परीक्षा केंद्रों में फर्नीचर की व्यवस्था की जाए, ताकि एक डेस्क व बेंच पर एक विद्यार्थी को बैठाया जा सके। परीक्षा केंद्र के बाहर नकल डालने के लिए लोहे की पेटी रखी जाएगी। इसमें कोई विद्यार्थी अनुचित सामग्री लाता है, तो वह पेटी में स्वेच्छा से डाल सके, अन्यथा जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।

इन नियमों का करना होगा पालन

  • 10वीं बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से 10 मार्च और कक्षा 12वीं बोर्ड की परीक्षा 17 फरवरी से 12 मार्च की अवधि में होगी। सभी परीक्षाएँ सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच होगी।
  • कक्षा 10वीं और 12वीं के नियमित छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएँ उनके विद्यालय में 12 फरवरी से 25 मार्च 2022 के बीच और स्वाध्यायी छात्रों की उन्हें आवंटित परीक्षा केंद्र पर 17 फरवरी से 20 मार्च 2022 के बीच होगी।
  • इस साल दोनों परीक्षाओं में करीब 18 लाख यानि 10वीं में 10 लाख से ज्यादा और 12वीं में 7 लाख से ज्यादा छात्र शामिल होंगे।इसके चलते प्रदेश में करीब 4 हजार परीक्षा केंद्र बनाए गए ।
  • परीक्षा केंद्र पर कोरोना गाइडलाइन के अनुसार ही छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा, इनके लिए एक अलग रुम होगा।
    बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कोरोना संक्रमित और इसके लक्षण वाले छात्र के लिए अलग व्यवस्था होगी। इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर अलग से आइसोलेशन रूम बनाए जाएंगे।
  • केंद्र पर प्रवेश करते ही सबसे पहले हैंड सैनिटाइज करना होगा। गार्ड, टीचर, स्टूडेंट्स का बॉडी टेम्प्रेचर जांचा जाएगा।घड़ी, मोबाइल फोन समेत परीक्षा में उपयोग नहीं आने वाला सामान बैन रहेगा।
  • केंद्र पर किस रूम में कौन सा रोल नंबर होगा, इसकी जानकारी बाहर बोर्ड पर रहेगी।उसी के आधार पर रोल नंबर और रूम नंबर देखकर अपने कक्ष में जाएं।
  • कक्ष के अंदर प्रत्येक सीट पर रोल नंबर लिखा रहेगा। एक बैंच पर एक ही छात्र बैठकर परीक्षा देगा।
  • दिव्यांग, घायल छात्रों, दृष्टिहीन, मानसिक विकलांग, हाथ की हड्‌डी टूट जाने या लिखने में असमर्थ छात्र किसी की मदद ले सकते हैं। उन्हें विषय चयन, अतिरिक्त समय, परीक्षा शुल्क से छूट, कम्प्यूटर या टाइप राइटर चयन की सुविधा दी जाएगी।

Related posts

मध्यप्रदेश नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर, 10 मार्च को तारीख का ऐलान

inishantthakur@gmail.com

पंचायतों में इंटरव्यू के पहले कट ऑफ जारी क्यों नहीं किया आउटसोर्स भर्ती में बेरोजगारों के भविष्य से खिलवाड़ भर्ती प्रक्रिया की जांच कराएं और तब तक इंटरव्यू स्थगित करें -अजयसिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

5वीं-8वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, ऐसे तैयार होगा रिजल्ट, ऑनलाइन मिलेगी अंकसूची

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!